back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

India ने T20 क्रिकेट में बनाया गजब का World Record; सिर्फ 1 गेंद पर रचा इतिहास, पाकिस्तान का टूटा रिकॉर्ड

IND vs ZIM Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच जीतकर वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए पांचवें एवं आखिरी मुकाबले के दौरान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच डाला। इंडिया ने टी-20 में एक गेंद पर सबसे अधिक रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। टीम ने इस मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में इंडिया ने एक गेंद पर 13 रन जड़ दिए।मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पहला ओवर डाला था। सिकंदर रजा की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने छक्का जड़ा, तभी रजा की इस गेंद को अंपायर ने ‘नो बॉल’ करार दिया। इसके बाद फ्री हिट पर यशस्वी ने फिर छक्का जड़ा। इस तरह एक गेंद पर इंडिया ने 13 रन बना दिए।

पाक ने एक गेंद पर बनाए थे 10 रन


टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक गेंद पर सबसे अधिक रन बनाने में भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है। इंडिया ने खुद नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पाकिस्तान ने साल 2022 में एशिया कप 2022 के दौरान एक ऑफिशियल गेंद पर 10 रन बनाए थे। अब भारत ने पाकिस्तान के उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

टी-20 इंटरनेशनल में पहली गेंद पर सबसे अधिक रन बनाने वाली टीमें


1. भारत– 13 रन, vs जिम्बाब्वे, साल 2024

2. पाकिस्तान–10 रन, vs श्रीलंका, साल 2022

3. न्यूजीलैंड–9 रन, vs पाकिस्तान, साल 2023

4. नेपाल–9 रन, vs भूटान, साल 2019

5. केन्या–8 रन, vs युगांडा, साल 2019

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे सीरीज 4-1 से जीती


टीम इंडिया ने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया। टीम ने जिम्बाब्वे को 4-1 से सीरीज में मात दी। भारत ने पांचवें मैच में 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे टीम 18.3 ओवर में 125 रनों पर सिमट गई।




अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ZIM Pitch Report: आज चेपॉक में रन बरसेंगे या स्पिनर्स दिखाएंगे दम? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...