back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टैंडर्ड क्लब को भारत क्रिकेट ने 65 रन से हराया

लखनऊ, 16 मार्च (हि.स.)। श्रीराम चंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को भारत क्रिकेट क्लब और स्टेंडर्ड क्लब के बीच मैच खेला गया। भारत क्रिकेट क्लब ने 65 रन से इस मैच को जीत लिया। डीएवी ग्राउंड पर 35 ओवर के इस मैच में स्टेडर्ड ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। भारत की टीम निर्धारित ओवर में 171 रन बना सकी। सर्वाधिक 69 रन ऋषभ पाल ने बनाये। वहीं आकाश रावत ने 35 रन, गौरव तिवारी ने 18 रन बनाये। वहीं स्टेंडर्ड के पांजल श्रीवास्तव व मोहम्मद इमरान ने तीन-तीन विकेट लिये। वहीं स्टेंडर्ड क्लब की टीम 106 बनाकर 22वें ओवर में ही आउट हो गयी। इससे भारत ने मैच को 65 रन से जीत लिया। सर्वाधिक 52 रन इमरान ने बनाये। वहीं रंजित ने 13 व अवनीश ने 11 रन का योगदान दिया, जबकि सलामी बल्लेबाज अनिकेत शून्य पर ही पवेलियन वापस लौट गये। भारत के गेंदबाज आलोक ने चार विकेट चटकाये, जबकि हिमांशु ने तीन विकेट लिये। मैन आॅफ द मैच का खिताब आलोक गौंड का दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵