back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK: भारत के सामने फिर सरेंडर हुआ पाकिस्तान, विश्व कप के मुकाबले में भारत ने 61 रनों से जीत दर्ज की

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर पटखनी दे दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर पटखनी दे दी है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया था जिसका पीछा करने में पाकिस्तान नाकामयाब रहा और भारत ने 61 रनों से मैच जीतकर अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखा।

ईशान किशन रहे जीत के हीरो

टॉस का सिक्का पाकिस्तान के पक्ष में गिरा जिसके बाद उन्होंने भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हालांकि ईशान किशन ने अपनी तूफानी बैटिंग से सबका मन मोह लिया। उन्होंने 40 गेंदों में विस्फोटक अंंदाज में 77 रनो की पारी खेलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई जिसकी बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया।

पाकिस्तानी बल्लेबाजी में नहीं दिखी धार

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम पूरे मैच के दौरान कभी रंग में नहीं दिखी। पाकिस्तान को पहला झटका पारी की चौथी गेंद पर लगा जब साहिबजादा फरहान हार्दिक पांड्या की गेंद पर गच्चा खा बैठे और आउट हो गए। इस बाद पावर प्ले के अंदर पाकिस्तान ने 4 विकेट खो दिए थे। हालांकि उस्मान खान ने कुछ रन जरूर बंटोरे लेकिन वह भी नाकाफी रहे।

बाबर आजम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो टी20 टीम में जगह के हकदार नहीं हैं। बाबर ने सिर्फ 5 रन बनाए। पाकिस्तान टीम का इतना बुरा हाल रहा कि उस्मान और शाहीन के अलावा पाक टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू पाया।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप के प्रमोशन पर उठे सवाल, ‘फुकरे’ इंसान को चुनेंगे तो विज्ञापन भी ‘फुकरा’ ही बनेगा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारत बनाम पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज T20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए बनाए गए हालिया प्रोमो ने उत्साह से ज्‍यादा उलझन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...