back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला सीरीज को एक स्थायी ट्रॉफी की जरूरत

सिडनी, 22 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर मेल जोन्स ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली सीरीज के लिए पिछली महिला क्रिकेटरों के नाम पर एक स्थायी ट्रॉफी होनी चाहिए, जैसे कि पुरुषों की सीरीज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होती है। आईसीसी की महिला समिति की सदस्य जोंस ने कहा, बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जैसा कुछ होना निश्चित रूप से बहुत अच्छा है लेकिन अतीत में जो हुआ है, वह पुरुषों के लिए है। इसलिए हमें इसे महिलाओं के खेल के लिए अपने तरीके से करना चाहिए, और शायद हम कुछ अलग कर सकते हैं। हमें महिला सीरीज के लिए अलग ट्राफी की जरूरत है, जिसका नामकरण पूर्व महिला खिलाड़ियों पर होना चाहिए। भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने अपना पहला टेस्ट 1977 में पर्थ में खेला था जिसमें मेजबान टीम ने 147 रन से जीत हासिल की थी। अगले 44 वर्षों में, टीमों ने आठ और टेस्ट खेले हैं। कुल मिलाकर, ऑस्ट्रेलियाई और भारतीयों ने नौ टेस्ट खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 4-0 से आगे है। पांच मैच ड्रॉ के रूप में समाप्त हुए हैं। भारत सितंबर-अक्टूबर में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगा। यह दोनों टीमों के बीच पहली डे-नाइट टेस्ट होगा। जोन्स को लगता है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के इतिहास को स्वीकार करने की जरूरत है। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...