back to top
36.1 C
New Delhi
Tuesday, April 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs WI: सेमीफाइनल की जंग में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो जैसा मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में अब सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। आज भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगी। इस मैच को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में अब सबसे बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। आज भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगी। इस मैच को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल माना जा रहा है। जो टीम जीतेगी, वही सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।

ईडन गार्डन्स में होगा महामुकाबला

यह अहम मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। संजू सैमसन और अक्षर पटेल को फिर मौका मिल सकता है।

गेंदबाजी बनी चिंता

हालांकि भारत ने पिछला मैच जीता, लेकिन गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 184 रन दिए थे, जिससे डेथ ओवरों में सुधार की जरूरत साफ दिखती है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज को पिछले मैच में साउथ अफ्रीका से 9 विकेट की हार मिली थी। कैरेबियाई टीम इस मैच में दमदार वापसी करना चाहेगी।

कब और कहां देखें लाइव?

इस मैच का LIVE टेलिकास्ट Star Sports Network’s TV channels पर होगा। Live streaming JioHotstar app and website पर उपलब्ध होगा। जो जीतेगा वही टीम सेमीफ़ाइनल में पहुंचेगी।

भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।

कौन मारेगा बाजी?

भारत की बल्लेबाजी इस समय शानदार फॉर्म में है, लेकिन गेंदबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वहीं वेस्टइंडीज की टीम भी बड़े मैचों में उलटफेर करने के लिए जानी जाती है। अब सबकी नजरें 1 मार्च पर टिकी हैं। क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल की टिकट हासिल करेगी या वेस्टइंडीज खेल बिगाड़ देगा? जवाब मैदान पर मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की बरसात, देखने को मिलेगी कई फिल्म और सीरीज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वीकेंड पर चिल करने का प्लान बना रहे हैं तो सिनेमाघर और OTT पर कई फ़िल्में और सीरीज दस्तक देने को...
spot_img

Latest Stories

OTT और सिनेमाघरों में इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की बरसात, देखने को मिलेगी कई फिल्म और सीरीज

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वीकेंड पर चिल करने का प्लान...

CBSE 10th Result 2026: आज जारी हो सकते हैं नतीजे, DigiLocker और UMANG से ऐसे करें तुरंत चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE कक्षा 10वीं के लाखों छात्रों...

Dr. BR Ambedkar: कितनी पढ़ाई की और कौन-कौन से ऐतिहासिक काम से बने प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Dr. BR Ambedkar भारतीय इतिहास के...

फिल्म Dacoit की कमाई नहीं पकड़ रही रफ्तार, जानिए अब तक कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'मृणाल ठाकुर' (Mrunal Thakur) और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵