back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीसरे T20 के लिए 2 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! प्लेइंग XI में हो सकते हैं बड़े बदलाव, जानिए कहां देखें लाइव मैच

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 51 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट पर अब तीसरे मुकाबले के लिए कड़े फैसले लेने का दबाव बढ़ गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 51 रनों की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट पर अब तीसरे मुकाबले के लिए कड़े फैसले लेने का दबाव बढ़ गया है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और भारत के लिए अगला मैच बेहद अहम हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव तय माने जा रहे हैं। दूसरे टी20 में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। खासतौर पर विकेटकीपिंग और स्पिन गेंदबाजी विभाग में कमजोरी साफ नजर आई। इसी वजह से तीसरे टी20 से दो खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है।

इन दो खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज

विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने दूसरे मैच में 17 गेंदों पर 27 रन जरूर बनाए, लेकिन उनका प्रदर्शन लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इसके अलावा विकेटकीपिंग में भी वह पूरी तरह प्रभाव नहीं छोड़ सके। ऐसे में टीम मैनेजमेंट एक अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज को मौका दे सकता है। वहीं स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी गेंदबाजी में असरदार साबित नहीं हो पाए और रन खर्च करते नजर आए। जब टीम के पास कुलदीप यादव जैसा अनुभवी चाइनामैन स्पिनर मौजूद है, तो वरुण की जगह बदलाव होना लगभग तय माना जा रहा है।

इन दो खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

तीसरे टी20 में टीम इंडिया संजू सैमसन और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है। संजू सैमसन न सिर्फ एक बेहतर विकेटकीपर हैं, बल्कि मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती और फिनिशिंग टच भी दे सकते हैं। वहीं कुलदीप यादव अपनी स्पिन से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

धर्मशाला में होगा निर्णायक मुकाबला

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय बल्लेबाजी यूनिट को इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा, वहीं गेंदबाजों से भी कसी हुई गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी।

कहां देखें मैच लाइव

तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। इसके अलावा जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग भी उपलब्ध रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...