back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत और पाकिस्‍तान की तीन बार होगी भिड़ंत, ऐसे बन रहा संयोग

एश‍िया कप 2025 का ओपन‍िंग मैच में 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्‍म हुई है। अब भारतयी क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 के लिए कमर कस ली है। टीम इंडिया टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में एश‍िया कप में अपनी ताकत दिखाती नजर आएगी। एश‍िया कप इस बार 9 से 28 सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में टी20 फॉर्मेट में खेला जाना तय हुआ है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई और अबू धाबी के मैदानों पर होंगे। 

टूर्नामेंट का फाइनल 28 सिंतबर को 

एश‍िया कप 2025 का ओपन‍िंग मैच में 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, च‍िर प्रत‍िद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित हाई वोल्‍टेज मुकाबला 14 सितंबर (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। और टूर्नामेंट का फाइनल भी दुबई में 28 सितंबर को आयोजित होना है। 

अगर भारत-पाकिस्तान दोनों टीमें सुपर-4 राउंड में प्रवेश करती है तो 21 सितंबर को इन‍ दोनों में फिर से भिड़ंत हो सकती है। अगर दोनों फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को तीसरी बार दोनों के भ‍िड़ने की संभावना है। 

पहलगाम हमले के बाद दोनों देश में तनाव 

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव बढ़ा है। जिसके चलते तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने स्‍पष्‍ट किया है कि टूर्नामेंट का शेड्यूल और स्थान में कोई बदलाव नहीं होगा। सभी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।

एश‍िया कप 2025 में कुल कितनी टीमें? 

एश‍िया कप 2025 में आठ टीमें हिस्‍सा लेंगी। एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल (ACC) के 5 फुल मेंबर देश अफगान‍िस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट के लिए ऑटोमेट‍िकली क्वालिफाई कर गए हैं और अब संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और हॉन्ग कॉन्ग भी इसको हिस्‍सा है, जो 2024 ACC पुरुष प्रीमियर कप में शीर्ष तीन में रहे थे।

भारत-पाकिस्‍तान की भिड़ंत संभव 

टूर्नामेंट के ग्रुप और फॉर्मेट पिछलें टूर्नामेंटों से अलग होंगे, जिसमें 8 टीमों को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें सिंगल-ग्रुप सुपर फोर राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। इस चरण की शीर्ष दो टीमें खेलेंगी। ऐसे में भारत पाकिस्तान की भ‍िड़ंत हो सकती है।

एशिया कप 2025 के ग्रुप्स

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग

एशिया कप 2025 का शेड्यूल

9 सितंबर- अफगानिस्तान vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी

10 सितंबर- भारत vs यूएई, दुबई

11 सितंबर- बांग्लादेश vs हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी

12 सितंबर- पाकिस्तान vs ओमान, दुबई

13 सितंबर- बांग्लादेश vs श्रीलंका, अबू धाबी

14 सितंबर- भारत vs पाकिस्तान, दुबई

15 सितंबर- यूएई vs ओमान, अबू धाबी

15 सितंबर- श्रीलंका vs हॉन्ग कॉन्ग, दुबई

16 सितंबर- बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, अबू धाबी

17 सितंबर- पाकिस्तान vs यूएई, दुबई

18 सितंबर- श्रीलंका vs अफगानिस्तान, अबू धाबी

19 सितंबर- भारत vs ओमान, अबू धाबी

20 सितंबर- B1vs B2, दुबई

21 सितंबर- A1 VS A2, दुबई (भारत और पाकिस्तान का मुकाबला संभव)

23 सितंबर A2 vs B1, अबू धाबी

24 सितंबर- A1 vs B2, दुबई

25 सितंबर- A2 vs B2, दुबई

26 सितंबर- A1 vs B1, दुबई

28 सितंबर- फाइनल, दुबई (भारत vs पाकिस्तान का मुकाबला संभव)

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs PAK मैच पर बड़ा संकेत: श्रीलंका के आग्रह के बाद PCB करेगा सरकार से बातचीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब टूटता नजर आ रहा है। पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...