नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया अपना तीसरा और आखिरी ग्रुप स्टेज मैच आज ओमान के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे होगी जबकि टॉस 7:30 बजे होगा।
सुपर-4 में पहुंच चुकी है टीम इंडिया
टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया। दूसरे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी, इन जीतों के साथ ही भारत ने सुपर-4 में जगह पक्की कर ली है. वहीं, ओमान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।
अबू धाबी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक केवल एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है। यह मैच 2021 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ था, जिसमें भारत ने 66 रनों से जीत हासिल की थी। इस बार खास बात यह होगी कि भारत अपना 250वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगा और पाकिस्तान के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनेगा।
कहां देखें लाइव मैच?
टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में लाइव प्रसारण देख सकते हैं। मोबाइल/ऑनलाइन: Sony LIV App – सब्सक्रिप्शन लेकर सभी मैच देख सकते हैं।
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
ओमान की टीम
जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला, सुफियान यूसुफ, आशीष ओडेडेरा, आमिर कलीम, मोहम्मद नदीम, सुफियान महमूद, आर्यन बिष्ट, करण सोनावले, जिक्रिया इस्लाम, हसनैन अली शाह, फैसल शाह, मुहम्मद इमरान, नदीम खान, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।
इस मुकाबले में भारत जीत के साथ सुपर-4 में और मजबूती के साथ उतरना चाहेगा, जबकि ओमान अपनी एशिया कप यात्रा को जीत के साथ खत्म करने की कोशिश करेगा।





