नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। पहला टी20 मैच शानदार अंदाज में जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सभी की नजरें आज के दूसरे मुकाबले पर टिकी हैं।
पहले टी20 में भारत की दमदार जीत
सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बनाए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 84 रनों की विस्फोटक पारी खेली और भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाया। रिंकू सिंह ने भी 20 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसके दो विकेट सिर्फ 1 रन पर गिर गए। हालांकि ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में 78 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कीवी टीम 190/7 तक ही पहुंच सकी। भारत ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया।
आज खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड दूसरा T20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज खेला जाएगा। यह पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच होगा। दूसरा टी20 मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रायपुर में पहली बार इतने बड़े टी20 मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
इस बीच भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज का दुसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा, ये सवाल है तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि मैच शाम को ठीक सात बजे शुरू हो जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े छह बजे टॉस होगा, जब दोनों कप्तान मैदान के बीच में नजर आएंगे। सात बजे पहली बॉल फेंक दी जाएगी। अगर पूरे 20 ओवर का मुकाबला हुआ तो ये रात 11 बजे तक चल सकता है। न्यूजीलैंड की जिस तरह की टीम ह उससे लगता है कि मैच कांटे का होगा और जो टीम उस दिन बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही जीत दर्ज करने में सफल होगी। अगर आप स्टेडियम जाकर मैच नहीं देख पा रहे हैं, तो घर बैठे भी इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आनंद ले सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, जो फैंस मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।





