नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को चारों खाने चित कर दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 211 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। इस मैच में स्मृति मंधाना के बल्ले ने भी रन उगले हैं। उन्होंने एक रिकॉर्ड पारी खेली है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत के अगुवाई वाली भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 314 रन बोर्ड पर लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतारी विरोधी टीम वेस्टइंडीज मात्र 103 रन ही बना पाई। भारत की स्टार बैटर स्मृति मंधाना का यह लगातार पांचवां अर्द्धशतक है। वे अपना शतक पूरा नही कर पाई लेकिन उनकी 91 रन की शानदार पारी से भारतीय टीम को 300 रनों का आंकड़ा पार करना आसान हुआ। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत अब 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।
पहले ODI मैच के खास रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस मैच में वेस्टइंडीज को 211 रनों के भारी मार्जिन से मात दी है। यह भारत की वनडे मैच में दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने आयरलैंड के खिलाफ दर्ज की थी, जब टीम ने 249 रन के भारी अंतर मैच जीतकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारत ने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भी एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, वह उसकी तीसरी सबसे बड़ी जीत है।
स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी
इस मैच में स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड बल्लेबाजी कर अर्द्धशतक जड़ा है। यह उनकी लगातार पांचवीं पारी है, जिसमें उन्होंने 50 से ज्यादा रनों पर खेल पाई। इसी के साथ स्टार बल्लेबाज स्मृति ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम की है। वे इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज की लिस्ट में शामिल हो गई है। स्मृति मंधाना ने साल 2024 में कुल 1602 रन बनाए हैं। इस साल इनका प्रदर्शन खास रहा है। अपनी शानदार बल्लेबाजी कर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाई है। वह एक कैलेंडर इयर में सबसे ज्यादा रन बनाने में पांच बल्लेबाजों की सूची में टॉप फाइव में तीन स्मृति के नाम पर हैं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर का जबरदस्त कैच
इस मैच में टॉप मोमेट्स भी देखें गए है। मैच के दौरान कप्तान हरमनप्रीत की फिल्डिंग शानदार रही है, वह हवा मे छलांग लगाते हुए एक जबरदस्त कैच पकड़ा। पारी के 11वें ओवर में रेणुका ठाकुर गेंदबाजी करने आई और उनकी दूसरी गेंद पर हरमनप्रीत ने एक सुपरमैन कैच पकड़ा, कैच देख हर कोई दंग रह गया। वेस्टइंडीज की आलिया एलीन 13 रन बनाकर पीच पर मौजूद थी, ठाकुर की गेंद पर उन्होंने जोरदार शॉट लगाकर कप्तान कौर के सिर के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन हरमनप्रीत ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को पकड़ लिया।
भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजी में दिखाया दम
वड़ोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में कैरिबियन टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। लेकिन वेस्टइंडीज का यह फैसला उनके उतर भारी पड़ा और मैदान पर उतरते ही भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की ओपनर बैट्समैन स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने बल्लेबाजी करते हएु पहले विकेट के लिए 110 रनों की शतकीय साझेदारी कर भारत को एक मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया। जिसमें मंधाना ने 91 रन तो प्रतिका ने 40 रन की शानदार पारी खेली। इनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर (34 रन) हरलीन देओल (44 रन), और जेमिमा रोड्रिग्ज (31 रन) की पारी की बदौलत से भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 314 रन बोर्ड पर लगाए। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से जैदा जेम्स ने 5 विकेट हासिल किए।
रेणुका ठाकुर की शानदार गेंदबाजी
भारत ने वेस्टइंडीज का 315 रन का विशाल लक्ष्य दिया, वहीं जवाब देने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शरुआत बेहद निराशाजनक रही। ओपनर कियाना जोसेफ को पहली ही गेंद पर रन आउट होना पड़ा, और वेस्टइंडीज को पहला झटका कियाना के रुप में लगा। जबकि कप्तान हेली मैथ्यूज भी पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटना पड़ा। 3 रन पर ही दो विकेट लेकर भारत ने मैच को अपने पाले में ले लिया। भारतीय गेंदबाजों की फिरकी से कैरिबियाई बल्लेबाजों ने घूटने टेक दिए। वेस्टइंडीज की आधी टीम 26 रन पर ही सिमट गई। विकेटकीपर शेमान कैम्पबेल (21 रन) और गेंदबाज एफी फ्लेचर (24 रन) को मैदान पर संघर्ष करते हुए देखा गया, लेकिन वह अपनी हार को टाल नहीं सकें। टीम में अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिलने के कारण वेस्टइंडीज 26.2 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत की ओर से रेणुका ठाकुर ने 5 विकेट लिए। ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इनके अलावा प्रिया मिश्रा ने 2 विकेट तो दीप्ति शर्मा और टिटास साधू ने 1-1 विकेट लिया।




