back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SL: श्रीलंका से हार के बाद बैटर्स पर भड़के कप्तान रोहित शर्मा, बोले- निराश हूं, हम अच्छा नहीं खेले

श्रीलंका के साथ खेली जा रही तीन वन डे मैचों की सीरीज़ का दूसरा मैच भारत हार गया है। इससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच पहला ODI ड्रॉ हो गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच बाइलैटरल सीरीज़ चल रही है। 4 अगस्त को दोनों देशों के बीच तीन ODI मैचों की सीरीज़ का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से हरा दिया। हार के बाद कप्तान Rohit Sharma ने कहा कि वो टीम के प्रदर्शन से निराश हैं। 

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘जब भी हम कोई मैच हारते हैं तो दुख होता है। ये केवल उन 10 ओवरों की बात नहीं है जिसमें छह विकेट खोकर हम केवल 50 रन बनाए। हम असफल रहे। निराश हूं लेकिन ये सब होता रहता है।’ रोहित शर्मा ने आगे कहा, ‘हम अच्छा नहीं खेले।’ उन्होंने कहा कि वो इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते लेकिन बल्लेबाजों को श्रीलंका की पिच के हिसाब से खुद को ढालना होगा। टीम की बल्लेबाजी से कप्तान की निराशा का एक बड़ा कारण ये भी है कि मैच में केवल दो बल्लेबाज ठीक प्रदर्शन कर पाए। इनमें से एक खुद रोहित थे जिन्होंने 44 बॉल्स में 64 रन बनाए और दूसरे अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 44 बॉल्स पर 44 रनों की पारी खेली।

श्रीलंकाई स्पिनर जेफ्री वांडरसे ने दिया बड़ा झटका

दूसरा ODI भारतीय टीम के लिए बेहद शर्मनाक रहा। भारतीय टीम 241 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी थी। मैच के दौरान एक समय पर भारतीय टीम बिना कोई विकेट गंवाए 90 रन बना चुकी थी। टीम इंडिया एक कम्फर्टेबल पोज़िश में दिख रही थी। लग रहा था कि 241 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन श्रीलंकाई स्पिनर जेफ्री वांडरसे ने भारत की बैटिंग को बुरी तरह झकझोर दिया। उन्होंने मैच में छह विकेट लिए जिसके चलते टीम 208 रन पर ही ऑल आउट हो गई। 

गंभीर के लिए अच्छी शुरुआत नहीं

ये पहली ODI सीरीज़ है जो टीम इंडिया गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद खेल रही है। पहले दोनों मैचों में भारत के हाथ जीत नहीं लगी है। पहला मैच जहां ड्रॉ हो गया था, वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया बुरी तरह हार गई है। ये कोच गंभीर के लिए अच्छी शुरुआत नहीं मानी जा रही है। अब सीरीज़ में हार से बचने के लिए टीम इंडिया को तीसरा मैच जीतना होगा। उस स्थिति में सीरीज़ ड्रॉ के साथ खत्म होगी। बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के साथ खेली गई T20 सीरीज़ में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵