back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA Ist T20: 5 छक्के खाने के बाद डिप्रेशन में चले गए थे, अब करेंगे टीम इंडिया में एंट्री

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया पहली बार कोई मैच खेलती हुई नजर आएगी। आज भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 मैच खेला जाना है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बीता लगभग एक महीन भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बुरे दौर में से एक रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन किया। इसका असर ये हुआ कि टीम इंडिया उस सीरीज में क्लीन स्वीप हो गई। हालांकि टीम इंडिया अब इस हार को भुलाकर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज देर शाम भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 टी20 मैचों का पहला मुकबला खेला जाना है जिसमें टीम इंडिया दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल के बाद दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के आमने सामने होंगी।

5 छक्के खाने के बाद चले गए थे डिप्रेशन में, अब करेंगे वापसी

IPL में RCB के लिए खेलने वाले यश दयाल अब टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज से शुरु होने वाली सीरीज के पहले मुकाबले में उन्हें मौका दिया जा सकता है। उनके पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने साल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेगलुरु के लिए शानदार गेंदबाजी की थी जिसके बाद उनके टीम इंडिया में आने के चांस बढ़ गए थे। यश दयाल उस समय चर्चा में आ गए थे जब IPL में उन्हें रिंकू सिंह ने एक ओवर में 5 छक्के मारकर मैच KKR के पाले में डाल दिया था।

एमर्जिंग एशिया कप में धूम मचाने वाले बल्लेबाज को भी मिल सकता है मौका

यश दयाल के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विस्फोटक बल्लेबाज रमनदीप सिंह को भी मौका मिल सकता है। रमनदीप सिंह ने आईपीएल 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। इसके अलावा उन्होंने एमर्जिंग एशिया कप (Emerging Asia Cup) में भी शानदार खेल से सिलेक्टर्स को प्रभावित किया था। अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...