back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA: आज लखनऊ में साउथ अफ्रीका से सीरीज जीत के इरादे से उतरेगा भारत, जानिए कब और कहां देखें मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमें चौथे टी20 मैच के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच चुकी हैं, जहां मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

कब और कहां होगा मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुकाबला शाम 7 बजे (IST) से शुरू होगा। खास बात यह है कि यह मैच IPL 2026 मिनी ऑक्शन के ठीक एक दिन बाद खेला जाएगा, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। धर्मशाला में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार प्रदर्शन किया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया उसी लय को बरकरार रखते हुए इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। अगर भारत यह मुकाबला जीतता है, तो सीरीज पर कब्जा तय हो जाएगा।

साउथ अफ्रीका के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला

वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए यह मैच बेहद अहम है। हार की स्थिति में वह सीरीज से बाहर हो जाएगी। ऐसे में एडन मार्करम की कप्तानी वाली टीम हर हाल में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक Jiohotstar पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ की पिच पर भारत सीरीज जीत का जश्न मनाता है या साउथ अफ्रीका मुकाबले को रोमांचक बनाते हुए सीरीज को पांचवें मैच तक ले जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵