back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs SA 5th T20: तिलक-हार्दिक का तूफान, वरुण का चक्रव्यूह; अहमदाबाद में भारत की शानदार जीत

भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 201 रन ही बना सकी।

टॉस का फैसला पड़ा भारी

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला उन पर भारी पड़ गया। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की। संजू सैमसन 22 गेंदों में 37 रन अभिषेक शर्मा 34 रन दोनों ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। हार्दिक–तिलक की आंधी में उड़ा अफ्रीकी आक्रमण मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हार्दिक पांड्या 25 गेंदों में 63 रन, सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक तिलक वर्मा 42 गेंदों में 73 रन हार्दिक की यह फिफ्टी टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरी सबसे तेज अर्धशतक रही।

231 रन का लक्ष्य, डिकॉक ने दिलाई तेज शुरुआत

232 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को क्विंटन डिकॉक ने तेज शुरुआत दी। पावरप्ले में अफ्रीका ने बिना विकेट गंवाए 67 रन बना लिए और मुकाबला रोमांचक नजर आने लगा। मैच का टर्निंग पॉइंट 11वां ओवर रहा, जब जसप्रीत बुमराह ने अपनी ही गेंद पर डिकॉक का शानदार कैच लपक लिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की रन गति धीमी पड़ गई। अगले 5 ओवरों में अफ्रीकी टीम सिर्फ 38 रन ही बना सकी और जरूरी रन रेट बहुत बढ़ गया।

वरुण चक्रवर्ती का ‘चक्रव्यूह’

वरुण चक्रवर्ती भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। वरुण चक्रवर्ती 4 ओवर में 53 रन दें कर 4 विकेटलिए हालांकि वह थोड़े महंगे रहे, लेकिन अहम मौकों पर विकेट लेकर उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। इसी के साथ वरुण इस साल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

करारी हार के बाद सुनील गावस्कर ने तिलक वर्मा पर निकाला गुस्सा, टीम इंडिया की रणनीति पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारतीय टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...