नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। लंच तक न्यूजीलैंड की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाकर खेल रही है। जबकि भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर अपनी फिरकी से अनप्लेड नजर आ रहे हैं।
न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मातु की सीरीज की शुरुआत में टॉस मेहमानों के पक्ष में गिरा और न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लेथम और डेवोन कन्वे ओपनिंग करने उतरे। हालांकि डेवोन कन्वे सिर्फ 11 गेंद पर 4 रन बना सके और आकाशदीप की गेंद पर LBW हो गए। इसके बाद जब न्यूजीलैंड का स्कोर 59 रन था तब टॉम लेथम भी 44 गेंद पर 28 रन के निजी स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद न्यूजीलैंड की ओर से मोर्चा संभाले रचिन रविंद्र उतरे लेकिन रचित भी वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर चकमा खा गए और 12 गेंद में केवल 5 रन ही बना सके। लंच तक न्यूजीलैंड की ओर से क्रीज पर विल यंग 38 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल रही है टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला बेंगलुरु में हुआ जहां भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। जबकि इसके बाद दूसरा मुकाबला पुणे में खेला गया जहां भारत को एक-एक से सीरीज बराबर करने का मौका था लेकिन टीम इंडिया कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और दूसरे मैच में भी हार गई। यह वह मौका था जब न्यूजीलैंड की टीम भारत में आकर 36 साल के बाद कोई टेस्ट सीरीज जीती थी। आज से शुरू मुंबई में आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है जिसे जितने के लिए टीम इंडिया एड़ी चोटी का जोर लगा देगी और क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी





