back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs NZ 2nd ODI: आज राजकोट में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 14 जनवरी 2026 राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (14 जनवरी 2026) राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला वनडे जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और आज का मैच जीतकर भारत सीरीज अपने नाम करना चाहेगा।

राजकोट में भारत का रिकॉर्ड बढ़ा रहा चिंता

राजकोट का निरंजन शाह स्टेडियम टीम इंडिया के लिए लकी नहीं रहा है। भारत ने यहां अब तक 4 वनडे खेले हैं, जिसमें से 3 में हार मिली है और सिर्फ 1 मैच जीता है। 2013: इंग्लैंड से 9 रन से हार 2015: साउथ अफ्रीका से 18 रन से हार 2020 ऑस्ट्रेलिया से 36 रन से जीत 2023: ऑस्ट्रेलिया से 66 रन से हार खास बात यह है कि तीनों हार लक्ष्य का पीछा करते हुए मिली हैं, यानी राजकोट में रन चेज करना आसान नहीं रहा है। केन विलियमसन, मिचेल सैंटनर और मैट हेनरी जैसे बड़े नामों के बिना उतरी न्यूजीलैंड टीम ने पहले वनडे में भारत को कड़ी टक्कर दी थी। भले ही टीम कमजोर दिख रही हो, लेकिन उनके पास पलटवार करने का दमखम है। ऐसे में भारत को हर हाल में सतर्क रहना होगा।

वॉशिंगटन सुंदर बाहर, आयुष बडोनी को मौका

पहले वनडे में चोटिल हुए ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया है। यह बडोनी का पहला भारतीय टीम कॉल-अप है। इसके अलावा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है।

कब और कहां खेला जाएगा दूसरा वनडे?

दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी 2026 बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम (Niranjan Shah Stadium) में खेला जाएगा। कहां देख सकते हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच का लाइव टेलीकास्ट? मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा, जिसमे Star Sports 1 पर इंग्लिश कमेंट्री और Star Sports 3 पर हिंदी कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं। अगर आप मैच को मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो इसके लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी। इसे देखने के लिए आपके पास हॉटस्टार का प्रीमियम या सुपर सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. टॉस का समय दोपहर 1:00 बजे निर्धारित किया गया है। 

दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

भारतीय टीम स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, आयुष बडोनी, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।

न्यूजीलैंड टीम स्क्वाड: माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।

Advertisementspot_img

Also Read:

माथे पर चंदन, गले में कंठी: वृंदावन आश्रम में अनुष्का-विराट ने लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Anushka Sharma और Virat Kohli एक बार फिर अपने आध्यात्मिक दौरे को लेकर चर्चा में हैं। सोमवार सुबह यह जोड़ी वृंदावन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...