back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: ये क्या कर बैठे रवींद्र जडेजा! जिस पर BCCI ने लगाया था बैन वही किया, लटक रही है कार्यवाई की तलवार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले ही एक बड़ी गलती कर बैठे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन के स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रवींद्र जडेजा दिन का खेल शुरू होने से पहले ही एक बड़ी गलती कर बैठे। जडेजा ने इस टेस्ट मैच में 89 रनों की पारी खेली तो वही, उन्होंने बीसीसीआई का एक नियम भी तोड़ दिया। 

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद BCCI ने सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ के लिए कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसका पालन सख्ती से करने को कहा था। हालांकि, एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले जडेजा ने एक बड़ी गलती कर दी। जिसपर अब उन्हें बोर्ड से सजा मिलेगी या नहीं ये अभी देखना बाकी है। 

BCCI के इस नियम को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा

भारतीय टीम जब साल 2025 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म करने के बाद देश वापस लौटी थी तो उसके बाद बीसीसीआई ने कुछ नए नियम विदेशी दौरों को लेकर बनाए थे। इसमें एक नियम ये था कि कोई भी खिलाड़ी स्टेडियम अकेले नहीं जाएगा और ना ही आएगा। सभी प्लेयर्स टीम बस में एक साथ ही जाएंगे। 

एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में रवींद्र जडेजा टीम बस को छोड़कर पहले ही स्टेडियम के लिए रवाना हो गए थे। हालांकि, जडेजा ने टीम के हित को ध्यान में रखते हुए इस नियम को तोड़ा।

जडेजा ने खुद अपने बयान में बताया कारण

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जडेजा आए थे, जिसमें उन्होंने कहा कि गेंद नई होने की वजह से मुझे लगा कि अतिरिक्त बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि यदि मैं नई गेंद को बेहतर तरीके से खेल लेता हूं तो मेरे लिए काम थोड़ा आसान हो जाएगा। 

जडेजा ने आगे कहा कि, मैं ऐसा करने में कामयाब रहा और लंच तक बल्लेबाजी कर सका। जब आप टीम के लिए बल्ले से योगदान देते हैं, तो बहुत अच्छा लगता है। जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो टीम 5 विकेट गंवा चुकी थी और ऐसे में मैं अच्छी बल्लेबाजी करने में कामयाब रहा जिसकी मुझे खुशी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Banned IPL Player: IPL में इन 5 स्टार खिलाड़ियों पर लगा बैन, विवादों ने बिगाड़ा करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Board of Control for Cricket in India (BCCI) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग IPL में अनुशासन को लेकर काफी सख्त...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵