back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ind vs Eng 5th Test: भारत को जीत के लिए लेने होंगे 4 विकेट, चोट के बावजूद खेलने उतर सकते हैं क्रिस वोक्स

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच का अंतिम दिन जबरदस्त रोमांच लेकर आया है। भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच का अंतिम दिन जबरदस्त रोमांच लेकर आया है। भारत ने इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 35 रन चाहिए, वहीं टीम इंडिया को मैच जीतने के लिए चार विकेट लेने होंगे।

पहले ऐसा लग रहा था कि भारत को केवल तीन विकेट लेने होंगे क्योंकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स चोटिल होकर पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे। लेकिन अब खबर आ रही है कि वोक्स जरूरत पड़ने पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।

फील्डिंग के दौरान लगी थी वोक्स को चोट

मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए क्रिस वोक्स को कंधे में चोट लगी थी। बाउंड्री पर गेंद रोकते समय वह फिसलकर गिर गए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। ईसीबी (इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड) ने पहले कहा था कि वोक्स मैच में आगे कोई भूमिका नहीं निभाएंगे। लेकिन अब स्थिति बदलती नजर आ रही है। वोक्स ने रविवार को इनडोर नेट्स में एक हाथ से बैटिंग की प्रैक्टिस की, और अंतिम सेशन में ड्रेसिंग रूम में पूरी किट में नजर आए।

जो रूट का बड़ा बयान,“जरूरत पड़ी तो वोक्स उतरेंगे मैदान पर”

मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आपने शायद उन्हें सफेद कपड़ों में ड्रेसिंग रूम में देखा होगा। वह जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। वह दर्द में हैं, लेकिन इंग्लैंड के लिए खेलने को बेताब हैं। रूट ने यह भी कहा कि इस सीरीज में खिलाड़ियों ने चोटों के बावजूद मैदान पर उतरने का जज्बा दिखाया है, जैसा कि ऋषभ पंत ने भी भारत के लिए किया था।

भारत की जीत की राह अभी भी मुश्किल

भारत को अभी भी चार विकेट लेने हैं, क्योंकि क्रिस वोक्स अब उपलब्ध माने जा रहे हैं। फिलहाल क्रीज पर जेमी ओवरटन 0 और जेमी स्मिथ 2 मौजूद हैं। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छी गेंदबाज़ी की है, और अब आखिरी दिन उनसे एक और कमाल की उम्मीद की जा रही है। मैच के इस मोड़ पर कोई भी टीम जीत सकती है। जहां इंग्लैंड को थोड़े से रन चाहिए, वहीं भारत को मैच बचाने के लिए हर गेंद पर आक्रामक और सटीक गेंदबाजी करनी होगी। अगर वोक्स बल्लेबाजी करने आते हैं, तो भारत को चार विकेट चटकाने होंगे, वरना तीन ही काफी होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...