नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज चल रही है जिसका आखिरी मैच आज खेला जाना है। सीरीज का ओपनर मैच भारत के खाते में ही गया था जिसमें उन्हेोंने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद 26 जनवरी को हुए मैच में भी टीम इंडिया की विनिंग स्पिरिट बरकरार रही और 2 विकेट से जीत अपने नाम कर ली। हालांकि तीसरा मैच इंग्लैंड की झोली में गया और 31 जनवरी को खेले गए चौथे मैच में टीम इंडिया ने वापसी की और 15 रनों से मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। आज सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है जिसके बाद वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा।
कब और कहां देखें IND vs ENG 5th T20
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टी20 मैच आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7 बजे होगी जबकि आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे टॉस हो जाएगा। अगर आप भी घर बैठकर वीकेंड एंज्वाय करते हुए मैच देखना चाहते हैं तो Star Sports पर आप इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो Disney+Hotstar पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं।
वनडे सीरीज के लिए ट्रेंड सैटर होगा आखिरी टी20
भारत ने इस टी20 सीरीज पर 3-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए चेरी आन द केक है। अगर टीम इंडिया आखिरी मैच जीतने में कामयाब रहती है तो यह आंकड़ा 4-1 हो जाएगा जो वनडे सरीजी में टीम इंडिया के हौंसले को मजबूत करेगा।
भारत का स्क्वॉड (India Squad)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल।
इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squad)
जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, बेन डकेट, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्से, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड।





