back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, यहां देखें फ्री लाइव टेलीकास्ट

आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा सीरीज का पहला वनडे मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला गया था। भारत ने वह मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया था। अब टीम इंडिया की नजरें आज होने वाले दूसरे वनडे मैच पर होंगी। चूंकि यह सीरीज केवल 3 मैचों की है इसलिए आज अगर टीम इंडिया ये मैच जीत जाती है तो वह टी20 के बाद वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी। जबकि इंग्लैंड की टीम दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी।

कब और कहां देखें IND vs ENG 2nd ODI

भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट आप अपने घर पर वीकेंड एंजाय करते हुए देख सकते हैं। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हालांकि अगर आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप Disney+Hotstar पर उठा सकते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारती है।

India vs England ODI शेड्यूल और टाइमिंग

6 फरवरी- भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच-1:30 PM, वीसीए, नागपुर

9 फरवरी- भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच-1:30 PM, बाराबाती स्टेडियम, कटक

12 फरवरी- भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच- 1:30 PM, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

IND vs ENG 2nd ODI Team Squad

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जयसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड- फिल साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...