नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत-बांग्लादेश के पहले टेस्ट मुकाबले की पहली पारी समाप्त हो गई है। पहले दिन भारत 339 रन बनाने में कामयाब रहा जबकि दूसरे दिन के खेल शुरु होते ही एक घंटे के भीतर भारत की पारी समाप्त हो गई। पारी की समाप्ति तक भारत का स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 376 रन रहा।
बल्लेबाजी में चमके अश्विन और जडेजा
7वें विकेट के लिए अश्विन और जडेजा ने मोर्चा संभाला और लड़खडाती पारी को संभालने के लिए सूझबूझ भरी पारी खेली। पहले दिन की समाप्ति होते होते दोनों बल्लेबाजों ने अपने हाथ खोले और अश्विन ने 112 गेंदो का सामना करते हुए 102 रन बना दिए थे जबकि जडेजा ने 117 गेंदों पर 86 रन बनाए। हालांकि दूसरे दिन खेल की शुरुआत होने के एक घंटे के भीतर ही भारत के चार विकेट गिर गए और पहली पारी का समापन हो गया।
हसन महमूद ने हासिल किया पंजा
बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 महत्वपूर्ण विकेट झटके। हसन की गेंदबाजी के सामने टॉप आर्डर पूरी तरह फेल नजर आया। इस बड़े विकेटों मे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम हैं। दूसरे दिन उन्होंने बुमराह के अपना पांचवा शिकार बनाया।




