back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से बढ़त

IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न में खेला गया चौथा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। भारत को इस मैच में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टीम इंडिया के लिए किसी भी बुरे सपने से कम नहीं है। मेलबर्न में खेला गया सीरीज का चौथा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। दूसरी पारी में 340 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर एक बार फिर फेल रहा। टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा। टीम इंडिया केवल 155 रन ही बना सकी और अपने दस विकेट खो बैठी। अब सिडनी में आखिरी मैच खेला जाएगा जिसमें यह फैसला हो पाएगा कि क्या यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के नाम रहती है या 2-2 से सीरीज ड्रॉ रहती है।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी ध्वस्त

पहली पारी में नीतीश रेड्डी के शतक की बदौलत अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही टीम इंडिया दूसरी पारी में सरेंडर करती हुई दिखाई दी। यशस्वी जायसवाल के 84 रनों की शानदार पारी को छोड दें तो टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल नजर आया। कप्तान रोहित शर्मा 40 गेंदों पर केवल 9 रन ही बना सके और उनका फ्लॉप शो एक बार फिर दिखा। केएल राहुल ने भी फैंस को निराश किया और पैट कमिंस की गेंद पर गच्चा खा बैठे। टीम इंडिया के फैंस को उम्मीद थी कि विराट कोहली की पारी संभली हुई होगी तो भारत जीत के करीब जा सकता है लेकिन उनकी पारी भी 5 रनों पर विराम लग गया। 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने भारत के जबड़े से खींचा मैच

दूसरी पारी में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी तो तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से मोर्चा संभाला। मिचेल स्टार्क ने 16 ओवर डाले जिसमें उन्होंने विराट कोहली को चलता किया। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने भी फ्रंट से लीड किया। उन्होंने 18 ओवर में 28 रन दिए और 3 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को जीत के करीब ले गए। स्कॉट बोलैंड ने भी 3 विकेट झटककर जीत में अपना अहम योगदान दिया। हालांकि ट्रेविस हेड और नाथन लॉयन ने स्पिन गेंदबाजी का मोर्चा संभालते हुए 3 विकेट लिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs AUS: बारिश से धुला पांचवा टी20 मैच, 2-1 से टीम इंडिया के नाम हुई सीरीज

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का रोमांचक आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिस्बेन...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵