back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इनाम या मजाक! PSL में शतक लगाने वाले खिलाड़ी को मिला ऐसा इनाम कि हो गई सरेआम बेइज्जती

IPL की तर्ज पर पाकिस्‍तान में भी पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL) का आगाज हो चुका है। इस दौरान एक ऐसी मजेदार घटना देखने को मिली जिसके बाद PSL सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत में आईपीएल अपने चरम पर चल रहा है। तो वहीं, पाकिस्‍तान में भी इस बीच पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (PSL) का आगाज हो चुका है। PSL का तीसरा मैच कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से एक-एक शतक लगे। इस मैच में कराची किंग्स की ओर से तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाज जेम्स विन्स ने शानदार शतक लगाया। इस शतकीय पारी की मदद से कराची ने मुल्तान को 4 विकेट मात दी। मैच खत्‍म होने के बाद जेम्स विन्स को बेहतर पारी के लिए एक ऐसा इनाम दिया गया। जिसे देख कर हर कोई हैरान रह गया। 

विन्स ने खेली 101 रनों की शानदार पारी खेली


विन्स को इनाम में क्या मिला इसके के लिए आगे बात करते है। पहले मैच के हालात पर नजर डालें। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान की टीम ने कप्तान रिजवान की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 233 रनों का विशाल लक्ष्‍य दिया। रिजवान के इस शतक के जवाब में कराची किंग्स के बल्लेबाज विन्स ने 43 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 101 रनों की पारी खेलकर टीम को मैच जीताने में कामयाब रही है। 

कराची किंग्स ने शेयर किया वीडियो, फैंस हुए हैरान


इस मैच में जेन्स विन्स ने 101 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके बाद कराची किंग्स ने भी विन्स को उनकी शतकीय पारी के लिए सम्‍मान किया। लेकिन शतक लगाने वाले खिलाड़ियों को ऐसा इनाम दिया गया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। टीम के ड्रेसिंग रूम के अंदर हुए इस सम्मान समारोह में उनको पुरस्कार के रूप में हेयर ड्रायर दिया गया। विन्स भी यह इनाम देखकर हंसी नहीं रोक पाए। इसका वीडियो कराची किंग्स ने एक्स पर शेयर किया। 

फैंस उड़ा रहे हैं मजाक


कराची किंग्स का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। PSL फैंस के निशाने पर आ गया है। कई फैंन पीएसएल स्टैंडर्ड पर सवाल खड़े कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान सुपर लीग में सेंचुरी जड़ने वालों को हेयर ड्रायर दे रहे हैं। ये तो मैं भी दे देता। एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई गंजा खिलाड़ी होता तो क्या करते? एक अन्य फैंस ने लिखा कि क्या सच में हेयर ड्रायर? लीग का मजाक न उड़ाएं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...