back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हर संभव कोशिश के बावजूद पर्थ में पांचवां टेस्ट होना असंभव : सीए सीईओ

सिडनी, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉकले ने सोमवार को कहा कि उन्होंने हर संभव कोशिश की है कि पर्थ में 14 जनवरी से पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट को कराया जाए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां मैच होना असंभव है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम को एशेज टेस्ट की मेजबानी से बाहर कर दिया गया है क्योंकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया (डब्ल्यूए) ने टीमों और प्रसारण कर्मचारियों के लिए अपने कड़े कोविड-19 प्रोटोकॉल में ढील देने से इनकार कर दिया। डब्ल्यूए प्रोटोकॉल के अनुसार, राज्य में आने वाले किसी भी व्यक्ति को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना आवश्यक है। सिडनी में 9 जनवरी को चौथे एशेज टेस्ट के समापन और 14 जनवरी को होने वाले पर्थ टेस्ट के लिए, केवल पांच दिन ही बचते है, जिसके कारण यहां टेस्ट मैच कराना संभव नहीं है। हॉकले ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा, हमने इसे मौजूदा सीमा और स्वास्थ्य व्यवस्था के तहत काम करने के लिए डब्ल्यूए सरकार और डब्ल्यूए क्रिकेट के साथ मैच कराने की हर संभव कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से यह कामयाब नहीं रहा। हॉकले ने आगे कहा, हम पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रशंसकों के लिए विशेष रूप से निराश हैं, जो नए स्टेडियम में पहली बार एशेज टेस्ट देखने के लिए उत्सुक थे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵