back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Test Rankings: ICC की ताजा टेस्‍ट रैंकिंग जारी, ओवल टेस्‍ट के बाद मोहम्मद सिराज की लंबी छलांग

इंग्‍लैंड के खिलाफ ओवल टेस्‍ट में करिश्‍माई खेल दिखाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ICC रैंकिंग में 12 स्थान की लंबी छलांग लगाई है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज के समापन के बाद टीम इंडिया और आईसीसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल किक्रेट परिषद (ICC) ने टेस्‍ट क्रिकेट में गेंदबाजी और बल्‍लेबाजी की रैकिंग में ताजा लिस्‍ट अपडेट किया है। जहां भारतीय टीम के बल्‍लेबाज और गेंदबाज ने लंबी छलांग लगाई है। ICC की ताजा रैकिंग में मोहम्‍मद सिराज और यशस्‍वी जायसवाल की नाम शामिल है। 

ICC ने जारी की टेस्‍ट की ताजा रैंकिंग 

इंग्‍लैंड के खिलाफ ओवल टेस्‍ट में करिश्‍माई खेल दिखाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ICC रैंकिंग में 12 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। तो वही, भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज यशस्वी जायसवाल टॉप 5 में आ गए हैं। भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टेस्ट के बाद ICC ने बुधवार, 6 अगस्त को रैंकिंग अपडेट कर दी है। 

मोहम्मद सिराज इससे पहले टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग सूची में 27वें पायदान पर मौजूद थी। जायसवाल टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में रवींद्र जडेजा को 3 स्थान का नुकसान हुआ है, वह 14 से 17वें स्थान पर खिसक गए हैं।

मोहम्मद सिराज की टेस्ट गेंदबाजी में रैंकिंग

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में सिराज ने कुल 9 विकेट चटकाए थे, उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे। इस शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया ओवल टेस्‍ट को छह रन से जीतने में कामयाब रही थी। इस बेहतर प्रदर्शन के लिए सिराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इसका फायदा उन्हें ICC रैंकिंग में भी मिला। 

अपने कमाल के प्रदर्शन के दम पर मोहम्मद सिराज ने ICC की टेस्‍ट रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। इससे पहले मोहम्‍मद सिराज ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में 674 रेटिंग के साथ 15वें नंबर पर है। उन्होंने लंबी छलांग लगाई है, वह इसस पहले 27वें स्थान पर थे।

टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्‍ट-रेटिंग

जसप्रीत बुमराह (भारत)- 889 

कागिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)- 851 

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 838

मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)- 817

जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 815

यशस्वी जायसवाल टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल

वही, इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवे और ओवल टेस्ट में शतक लगाने वाले एकमात्र इंडियन बैटर यशस्वी जायसवाल ने ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 3 पायदान ऊपर छलांग लगाई है। वह टॉप 5 में शामिल हो गए हैं, वह पहले 8वें नंबर पर थे और अब 792 रेटिंग के साथ पांचवे स्थान पर आ गए हैं।

टेस्ट रैंकिंग में टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्‍ट- रेटिंग

जो रुट (इंग्लैंड)- 908

हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 868

केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 858

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 816

यशस्वी जायसवाल (भारत)- 792

टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में क्या 

इस बीच, इंग्‍लैंड के स्‍टार बल्‍लेबाज जो रुट पहले 7वें स्थान पर थे, जो अब 8वें स्थान पर खिसक गए है। गस एटकिंसन एक स्थान ऊपर आकर 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप 5 सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टेस्ट में नंबर 1 ऑलराउंडर की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा ही हैं। 

टेस्ट में टॉप 5 ऑलराउंडर प्लेयर्स की लिस्‍ट 

रवींद्र जडेजा (भारत)- 405

मेहदी हसन (बांग्लादेश)- 305

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 295

वियान मुल्डर (इंग्लैंड)- 284

पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 270

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵