नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद मैदान पर मचे गनशॉट सेलिब्रेशन के बवाल ने नया मोड़ ले लिया है। जहां पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और तेज़ गेंदबाज़ हारिस रऊफ पर राजनीतिक जेस्चर के आरोप लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए ICC ने सुनवाई शुरू की, जहां फरहान ने अपना बचाव करते हुए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का हवाला दे डाला।
ये तो हमारी खुशी का तरीका है – फरहान
ICC की सुनवाई में फरहान ने कहा कि, उनका गनशॉट सेलिब्रेशन पूरी तरह व्यक्तिगत खुशी का इजहार था, ना कि किसी भी तरह का राजनीतिक संदेश। उन्होंने दावा किया कि,धोनी और विराट कोहली भी ऐसे सेलिब्रेशन कर चुके हैं। बतौर पठान, हमारे यहां ये जश्न का हिस्सा है। शादियों और त्योहारों में भी ऐसा होता है।
भारत ने दर्ज की थी शिकायत
भारत ने ICC में आधिकारिक शिकायत दर्ज कर फरहान और रऊफ के इशारों को उकसावे वाला और असंवेदनशील करार दिया। गौरतलब है कि फरहान ने भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में अर्धशतक के बाद गनशॉट वाला इशारा किया, वहीं रऊफ ने विकेट के बाद ‘6-0’ का इशारा और फाइटर जेट शूट डाउन का नकल किया। जिसे हाल के पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में देखा जा रहा है।
ICC कर सकता है सख्ती
सूत्रों की मानें तो ICC इन दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% से 100% तक जुर्माना ठोक सकता है। हालांकि अभी तक किसी बैन या निलंबन की चर्चा नहीं है।
रऊफ बोले – 6-0 का क्या मतलब होता है?
सुनवाई के दौरान हारिस रऊफ ने कहा, 6-0 का क्या मतलब होता है? इसे भारत से क्यों जोड़ा जा रहा है? ICC अधिकारी भी इस इशारे का कोई स्पष्ट अर्थ नहीं बता सके। भारत ने ICC के सामने फरहान और रऊफ के जेस्चर पर आधिकारिक शिकायत दर्ज की है।ICC इन खिलाड़ियों पर मैच फीस का जुर्माना लगाने की तैयारी में है, लेकिन निलंबन की संभावना कम है।फिलहाल पूरा क्रिकेट जगत इस घटनाक्रम पर नजरें गड़ाए हुए है। भारत और पाकिस्तान की अगली टक्कर 28 सितंबर को एशिया कप 2025 के फाइनल में होगी, जहां मैदान के अंदर और बाहर दोनों तरफ़ माहौल गर्म है।





