back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC ने बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच की मांग ठुकराई, टी20 वर्ल्ड कप शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा

ICC ने बांग्लादेश की भारत से बाहर मैच कराने की मांग ठुकरा दी है। टीम को सुरक्षा के कारण कोई खतरा नहीं बताया गया और टूर्नामेंट का शेड्यूल यथावत रखा गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। बांग्लादेश की ओर से भारत में होने वाले मैचों के वेन्यू बदलने की मांग की गई थी, लेकिन ICC ने फिलहाल इसे ठुकरा दिया है। आईसीसी का कहना है कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस खतरा नहीं है और इसलिए टूर्नामेंट का शेड्यूल या वेन्यू बदलने की जरूरत नहीं मानी गई है।

ऑनलाइन बैठक में चर्चा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार (6 जनवरी) को ICC और BCB के अधिकारियों के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। इस बैठक में ICC ने साफ शब्दों में कहा कि उसके पास ऐसा कोई सुरक्षा आकलन नहीं है, जिससे यह साबित हो कि भारत में खेलने के दौरान बांग्लादेशी टीम को कोई खास खतरा है। इसी कारण आईसीसी ने टूर्नामेंट के शेड्यूल में कोई बदलाव न करने का निर्णय लिया है।

अंतिम फैसला अभी बाकी

4 जनवरी को BCB की आपात बैठक के बाद ICC को औपचारिक पत्र भेजा गया था, जिसमें खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और अन्य सदस्यों की सुरक्षा को देखते हुए बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग की गई थी। हालांकि, ICC का मौजूदा रुख इस मांग के अनुरूप नहीं है। मंगलवार तक कोई लिखित निर्णय जारी नहीं हुआ है, लेकिन संकेत यही हैं कि ICC अपने फैसले पर कायम है। उम्मीद है कि इस पूरे मामले पर ICC की औपचारिक प्रतिक्रिया 10 जनवरी तक आ जाएगी।

बांग्लादेश के तय शेड्यूल के अनुसार मैच

वर्तमान शेड्यूल के अनुसार बांग्लादेश को ग्रुप सी में चार मैच कोलकाता में खेलना हैं

7 फरवरी: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज

9 फरवरी: बांग्लादेश बनाम इटली

14 फरवरी: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड

17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम नेपाल

विवाद की शुरूआत

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब दिसंबर 2025 में हुए IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेशी दिग्गज तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। प्रशंसक उत्साहित थे, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।

विवाद की असली जड़: सुरक्षा और विरोध

बांग्लादेश में अचानक बिगड़े हालातों और वहां अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हुई हिंसा की खबरों ने भारत में जनआक्रोश पैदा कर दिया। सोशल मीडिया पर #BoycottBangladesh ट्रेंड करने लगा। इस बीच बढ़ते जनविरोध और खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए KKR को भारी निवेश के बावजूद, टीम को सुरक्षा कारणों और बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए अपने प्रमुख विदेशी खिलाड़ी को बाहर करना पड़ा।

बांग्लादेश का पलटवार और ‘PSL’ की एंट्री

BCB (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) ने इसे अपना अपमान माना और तुरंत जवाबी कार्रवाई की, बांग्लादेश ने पूरे देश में IPL के ब्रॉडकास्ट (प्रसारण) पर रोक लगा दी।इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मौके का फायदा उठाया और मुस्तफिजुर को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने का न्योता दिया, जिसे मुस्तफिजुर ने स्वीकार कर लिया। यह कदम भारत के प्रति एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की कि मुस्ताफिजुर अब पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे। इन सभी घटनाओं के बावजूद ICC का फिलहाल साफ रुख है कि सुरक्षा के आधार पर बांग्लादेश के मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ICC का संदेश और भविष्य की स्थिति

ICC का स्पष्ट संदेश है कि टूर्नामेंट के सुरक्षा मानक पर्याप्त हैं और किसी भी टीम को सुरक्षा की वजह से नुकसान नहीं होना चाहिए। हालांकि, BCB ने अल्टीमेटम देने से इनकार कर दिया है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों बोर्ड्स के बीच आगे बातचीत कैसे विकसित होती है।इस फैसले से बांग्लादेश टीम को भारत में खेलने की तैयारी करनी होगी और टूर्नामेंट की विश्वसनीयता और शेड्यूल को सुरक्षित रखा जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...