ICC बेस्ट वुमेन वनडे टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को बनाया गया कप्तान

आईसीसी ने बेस्ट वुमेन वनडे टीम की घोषणा कर दी है। साल की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बनाया गया है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को भी जगह मिली है।
Renuka singh, Smriti Mandhana, Harmnpreet kaur
Renuka singh, Smriti Mandhana, Harmnpreet kaur

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। ICC ने मंगलवार को बेस्ट महिला वनडे टीम का ऐलान किया। इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को मिली है। ICC की बेस्ट महिला वनडे टीम में भारत और साउथ अफ्रीका की सर्वाधिक तीन-तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की 2, इंग्लैंड की 2 और न्यूजीलैंड की एक महिला क्रिकेटर को टीम में शामिल किया गया है। भारत की तरफ से टीम में दो और खिलाड़ी स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह हैं।

वुमेन वनडे टीम ऑफ द ईयर

एलिसा हीली (विकेटकीपर, ऑस्ट्रेलिया),

स्मृति मंधाना (भारत)

 लौरा वॉल्वार्ट (साउथ अफ्रीका)

 नैट सिवर (इंग्लैंड)

 बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान, भारत)

 अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)

 सौफी एक्लस्टोन (इंग्लैंड)

अयाबोंगा खाका (साउथ अफ्रीका)

 रेणुका सिंह (भारत)

 शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in