back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईसीसी ने एशिया, अमेरिका के लिए अंडर-19 क्वालीफायर्स रद्द किया

दुबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने घोषणा की है कि अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए अमेरिका, एशिया और ईएपी क्वालीफायर्स को कोविड-19 के कारण रद्द कर दिया गया है। आईसीसी और आईसीसी डेवल्पमेंट बोर्ड के दिशानिर्देशों के आधार पर, इन तीनों इवेंट को रद्द कर दिया गया है। आईसीसी ने बुधवार को एक रिलीज में कहा, इन इवेंट्स के रद्द होने के बाद कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात और पापुआ न्यू गुएना अब अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2022 में आगे बढ़ेंगे क्योंकि इन टीमों ने अंतिम पांच क्वालीफाइंग राउंडस में सबसे अधिक जीत हासिल की है। आईसीसी इवेंट्स के प्रमुख, क्रिस टेटली ने कहा, यह अविश्वसनीय रूप से निराशाजनक है कि आईसीसी अंडर -19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के तीन क्षेत्रीय क्वालीफायर को कोविड-19 के कारण रद्द कर दिया गया है। सदस्य द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के तहत, टीमों ने महामारी के चलते अपना नाम वापस ले लिया है। हमारे पास इवेंट्स को रद्द करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर खेल के मैदान पर परिणाम निर्धारित करने का प्रयास किया। हालांकि, इन आयोजनों के लिए यह संभव नहीं था। इसके अलावा, आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप अफ्रीका को नाइजीरिया के बजाए रवांडा में कराने का फैसला लिया गया है। अब यह टूर्नामेंट कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण 30 सितंबर से सात अक्टूबर तक खेला जाएगा। –आईएएनएस रौशन/एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵