back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुझे बताया गया कि एंडरसन ने बुमराह को अपशब्द कहे : शार्दुल

नई दिल्ली, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दौरान जसप्रीत बुमराह और जेम्स एंडरसन के बीच हुई नोंकझोंक पर बात करते हुए कहा है कि मुझसे कहा गया कि एंडरसन ने बुमराह को अपशब्द कहे। दूसरे टेस्ट मैच में एंडरसन ने बुमराह की 10 गेंदें खेली। बुमराह ने एंडरसन का विकेट लेने के लिए बाउंसर फेंके। हालांकि, एंडरसन ने किसी तरह बुमराह का ओवर निकाला लेकिन वह मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए। शार्दुल ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, हम एंडरसन पर अटैक करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा कुछ जो लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान हुआ और द ओवल तक चला। मुझे बाद में बताया गया कि एंडरसन ने बुमराह से कुछ ऐसा कहा जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था। मुझे बताया गया कि उन्होंने (इंग्लैंड की टीम) बुमराह को अपशब्द कहे थे। शार्दुल ने आगे कहा कि भारतीय टेलेंडर्स को अक्सर इस तरह की गेंदों के साथ निशाना बनाया जाता है और इसलिए, उनके लिए प्रतिद्वंद्वी टीमों के निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी उसी रणनीति से निशाना बनाना उचित है। शार्दुल ने कहा, जब हम विदेशों में जाते हैं तो हमारे टेलेंडर्स को भी बाउंसर का सामना करना पड़ता है। ऑस्ट्रेलिया में, नटराजन को मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस द्वारा बाउंसर फेंके गए थे, जबकि उन्हें पता था कि इस व्यक्ति ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है। –आईएएनएस एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵