back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीम इंडिया के कोच पद के लिए मुझसे संपर्क किया गया था : पोंटिंग

नई दिल्ली, 18 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने गुरुवार को खुलासा किया है कि उन्हें टीम इंडिया के कोच पद के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्हें इसके लिए मना करना पड़ा क्योंकि उनके पास समय का अभाव था। पोंटिंग ने ग्रेड क्रिकेटर्स पॉडकास्ट पर कहा कि उन्होंने आईपीएल के दौरान इस बारे में कुछ लोगों से बातचीत की थी। वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच पोंटिंग के मुताबिक, मैंने जिन लोगों से बात की, वे मेरे साथ काम करने के लिए बेहत उत्सुक थे। लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं इतना समय नहीं दे सकता। पोंटिंग इस बात से हैरान हैं कि राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच बने। पोंटिंग के अनुसार, मैं बहुत हैरान हूं कि द्रविड़ ने यह काम अपने हाथ में लिया है। मैं उनके पारिवारिक जीवन के बारे में नहीं जानता, लेकिन मुझे पता है कि उनके छोटे बच्चे हैं। इसलिए वह कोच बनने को तैयार हो गए। जैसा की मैंने कहा। बुधवार को जयपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में पांच विकेट की जीत ने भारतीय सीनियर टीम के साथ द्रविड़ के कोचिंग कार्यकाल की शुरुआत की। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵