back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुझे धोनी पर पूरा भरोसा था कि वह टीम को जीत दिलाएंगे : जडेजा

नवी मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2022 का 33वां मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के लिए पूरी तरह पैसा वसूल रहा। रविंद्र जडेजा की अगुवाई वाली टीम ने मुंबई के खिलाफ एमएस धोनी की शानदार बल्लेबाजी से मैच को अपने नाम कर लिया। भारत और चेन्नई के पूर्व कप्तान ने 215.38 के स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाकर जीत हासिल की, जिससे मैच को फिनिसिंग टच देकर धोनी ने अपनी किताब में शानदार जीत का एक और अध्याय जोड़ लिया है। चेन्नई के कप्तान रवींद्र जडेजा ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैंने धोनी भाई के कई मैच देखे हैं, जहां उन्होंने भारत के साथ-साथ आईपीएल के लिए भी इसे जीता है। धोनी की बल्लेबाजी शानदार रहती है। जब भी टीम मुसीबत में हों और धोनी क्रीज पर बने हुए हैं, तो हमे तनाव नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे पूर्व में भी टीम की जीत के लिए गेंदबाजों से लड़े हैं और आज भी वे यही कर रहे हैं। धोनी के अलावा, चेन्नई में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी भी थे, जिन्होंने मुंबई को संकट में डाल दिया था। उन्होंने महत्वपूर्ण तीन विकेट चटकाए। चौधरी को मैच में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया, जो अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और गेंदबाजी क्रम में टीम के लिए शीर्ष पर बने हुए हैं। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...