hockey-india-condoles-the-death-of-national-technical-officer-rabbi-roshan
hockey-india-condoles-the-death-of-national-technical-officer-rabbi-roshan

हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी रब्बी रोशन के निधन पर किया शोक व्यक्त

नई दिल्ली, 03 जून (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने 44 वर्षीय राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी रब्बी रोशन के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका गुरुवार को बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। रब्बी ने 2010 में कार्य करना शुरू किया और कई घरेलू टूर्नामेंटों में भाग लिया, जिनमें महाराजा सर बी.पी. सिंह पुरस्कार राशि अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट 2020 बलरामपुर (उत्तर प्रदेश),10 वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2020 (ए और बी डिवीजन) कोल्लम, केरल, 10 वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2020 (ए और बी डिवीजन), चेन्नई, सहित कई अन्य टूर्नामेंट शामिल हैं। उन्होंने आखिरी बार 17 से 25 मार्च तक भुवनेश्वर, ओडिशा में हाल ही में समाप्त हुई पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2021 में अंपायरिंग की थी। रब्बी रोशन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निंगोमबम ने कहा, "हम रब्बी रोशन के असामयिक निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हैं। वह कार्यवाहक समुदाय में बहुत सक्रिय थे और अन्य अधिकारियों के साथ एक अद्भुत तालमेल साझा करते थे।वह हमेशा सीखने के लिए उत्साहित रहते थे और स्थानापन्न कार्यों को करने में भी आगे रहते थे। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।" हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in