नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । IPL 2025 का टाइटल जीतकर आरसीबी ने इतिहास रचा दिया है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम आरसीबी एक तरफ पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने की खुशी मना रही है। तो वहीं, दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के एक फैसले ने सभी को चौंका दिया।
दरअसल, अक्षर पटेल ने क्रिकेट से रिटारमेंट की घोषणा कर दी है। पटेल की माने तो उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है। हां ये बात सच है, IPL 2025 का समापन होते ही ठीक बाद एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इस वायरल वीडियो में अक्षर पटेल यह कहते दिख रहे हैं कि उनका और क्रिकेट का सफर सिर्फ यहीं तक था।
[EMBED]
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अक्षर पटेल रिटायरमेंट पर भाषण देते हुए दिख रहे है। इस दौरान उन्होने कहा कि, “बहुत महत्वपूर्ण घोषणा है, मेरे लिए यह ऐलान करना आसान नहीं है। क्रिकेट ने मुझे सब दिया है, मेरी पहचान और आपका प्यार, लेकिन हर एक सफर का एक अंत होता है। शायद मेरा और क्रिकेट का सफर यहीं तक का था।”
क्या है सच्चाई जाने?
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से अक्षर पटेल एक हैं। लेकिन उनके नाम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वो फर्जी ओर फेक वीडिया है अक्षर पटेल ने क्रिकेट से संन्यास नही लिया है। क्योंकि वायरल हो रहा यह वीडियो AI जनरेटेड है। उस वीडियो को एआई से बनाया गया है।
क्या बोले अक्षर पटेल?
अक्षर पटेल ने खुद संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा है उनकी ओर इस बारे में कोई बयान दिया है और ना ही कोई पोस्ट साझा किया है। वहीं, BCCI ने भी इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की है। आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे थे। दिल्ली टीम को पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा था। पटेल अभी भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान भी हैं।





