back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम में शामिल हो सकते हैं हर्षल पटेल

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने संकेत दिए हैं कि वे 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन में लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ने के लिए बिल्कुल फिट हैं और अब उनकी चोट ठीक हो चुकी है। पटेल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए हाथ में चोट लग गई थी। 31 वर्षीय खिलाड़ी को फीलडिंग के दौरान चोट लग गई थी। पटेल की आरसीबी के फिजियो ने जांच की और उन्हें कुछ दिन के आराम के लिए कहा था। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम को आईपीएल अंक तालिका में चौथे स्थान पर ला दिया है। पटेल आईपीएल 2021 में पर्पल कैप विजेता थे, उन्होंने 15 मैचों में 32 विकेट लिए थे और इस सीजन में पटेल के 13 मैचों में कुल 18 विकेट हैं। यह बताते हुए कि उन्हें चोट कैसे लगी, पटेल ने बताया कि, जब मैंने उस गेंद को शॉर्ट एक्स्ट्रा कवर पर पकड़ा तो मुझे चोट लग गई थी। मुझे चोट के दौरान कुछ टांके लगे थे जो तीन से चार दिनों में ठीक हो जाएंगे। आरसीबी के तेज गेंदबाज ने आईपीएल सीजन के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें सचिन तेंदुलकर के अलावा किसी और से इस स्वीकृति की मुहर नहीं मिली। हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर तेंदुलकर ने बोलते हुए पटेल को डेथ ओवरों में सबसे शक्तिशाली गेंदबाजों में से एक बताया था। तेंदुलकर ने हाल ही में कहा था कि, मुझे लगता है कि जब डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की बात आती है तो वह देश के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं। –आईएएनएस एचएमए/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵