back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दक्षिण अफ्रीका दौर के लिए हार्दिक पांड्या का चयन होना मुश्किल!

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चयन होना मुश्किल हो गया। इनसाइडस्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता चाहते हैं कि हार्दिक चयन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट करने के साथ-साथ फिटनेस साबित करें। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसा माना जा रहा था कि उनकी चोट मामूली है और उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए चयन होने की संभावना है, लेकिन चोट के कारण वह बाहर रहे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, चोट ठीक होने तक उन्हें आराम करना होगा, ताकि वह जल्द एनसीए का दौरा कर अपनी फिटनेस साबित करें, जिसके आधार पर हम उनके दक्षिण अफ्रीका दौरे में शामिल होने पर फैसला करेंगे। अधिकारी ने यह भी कहा कि फिलहाल हार्दिक पूरी तरह से फिट नहीं हैं और यह चिंता का विषय है। अधिकारी ने आगे बताया, इस समय वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए फिटनेस स्तर पर खरे नहीं उतरते। उन्हें अपनी चोट से उभरने के लिए समय चाहिए और हम चीजों को जल्दी नहीं करना चाहते जैसे विश्व कप से पहले हुआ था। अगर वह ठीक हो जाते हैं तो उन्हें एकदिवसीय और टी20 सीरीज के लिए चयननित किया जाएगा। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵