World Cup: हार्दिक पांड्या की वापसी मुश्किल! श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे

Ind Vs SA: भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल सकेंगे।
हार्दिक पांड्या।
हार्दिक पांड्या।@hardikpandya7 एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या वर्ल्ड कप में आज श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल सकेंगे। वह बांग्लादेश के खिलाफ टखने की चोट से उबर रहे हैं। पांड्या ने 19 अक्टूबर के बाद से मैच नहीं खेला है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को प्री-मैच कांफ्रेंस में बताया कि चोट बाद वह जिस भी प्रक्रिया से गुजरे, वह बहुत सकारात्मक थी। वह स्पष्ट रूप से श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह ऐसी चोट है कि हमें हर दिन देखना होगा कि वह कितना प्रतिशत ठीक हो गया है। वह कितनी गेंदबाजी कर रहा है? कितनी बल्लेबाजी कर रहा है? इसलिए हम उन पर नजर रख रहे हैं। जिस तरह से यह चल रहा है, उम्मीद है कि हम उसे जल्द देख पाएंगे।

लखनऊ मैच खेलने की थी उम्मीद

बांग्लादेश के खिलाफ पांड्या उस समय घायल हुए थे, जब फॉलो-थ्रू में एक शॉट को रोकने की कोशिश करते समय उनका बायां टखना मुड़ा। उन्होंने मैच में आगे भूमिका नहीं निभाई थी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया था। चोट के कारण पांड्या धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम से बाहर हो गए। 29 अक्टूबर के मैच के लिए लखनऊ में खेलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मैच से बाहर बैठना पड़ा।

बेंगलुरु में नीदरलैंड्स से भी मुकाबला

प्वाइंट टेबल में भारत शीर्ष पर है। 6 मैचों में छह जीत के साथ टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम है। दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध मैच के लिए कोलकाता जाने से पहले उन्हें 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है। फिर बेंगलुरु में नीदरलैंड्स से भिड़कर लीग चरण का समापन करेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in