back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रॉड और एंडरसन को इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल न करने से खुश हूं: वॉन

लंदन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि एक ऐसी टेस्ट टीम बनाने की कोशिश हो रही है, जिसमें स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट के लिए अनुभवी तेज गेंदबाजों को शामिल नहीं करने से खुश हैं। मंगलवार को, ब्रॉड और एंडरसन को तीन टेस्ट मैचों के लिए वेस्टइंडीज की यात्रा करने वाली 16 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया था। वॉन ने बुधवार को द टेलीग्राफ में लिखा, इंग्लैंड एक नई संस्कृति का निर्माण करना चाहता है। यही कारण है कि उन्होंने जिमी एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में न शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है। वे ब्रॉड और एंडरसन से दूर एक संस्कृति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे अच्छे लोग नहीं हैं, लेकिन आपको कभी-कभी आगे बढ़ने की जरूरत होती है। ब्रॉड और एंडरसन को बाहर करने पर अपने विचार के बारे में वॉन ने टिप्पणी की, यह टीम को एक मजबूत संदेश देता है। मैं इस चयन से काफी खुश हूं। उन्हें स्पष्ट रूप से लगता है कि उन्हें इस जोड़ी से दूर जाने की जरूरत है। यही संदेश है कि जो रूट की टीम ब्रॉड और एंडरसन के बिना एक नई टीम बनाना चाहते हैं। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

आकाश चोपड़ा ने खोला राज़, इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को लेकर बड़ा दावा, कहा- मुझे ट्रोल किया गया और फिर…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने खुलासा किया है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने उन्हें ट्रोल...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵