back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2026: ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल को कहा अलिवदा, भावुक संदेश में फैंस को कहा धन्यवाद

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन से हटने और लीग को अलविदा कहने की पुष्टि की। साथ ही फैंस को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। इससे पहले आंद्रे रसेल और फाफ डु प्लेसिस भी 16 दिसंबर को आबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन से हट चुके हैं। वहीं, फाफ अब आईपीएल की बजाय पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे, जबकि ऑलराउंडर मोईन खान भी पीएसएल में नजर आएंगे।

37 साल के ग्लेन मैक्सवेल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भावुक अंदाज में इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यह निर्णय काफी सोच-समझकर लिया गया है और इसका मतलब है कि अब वह आईपीएल को अलविदा कह चुके हैं। पोस्ट में उन्होंने फैंस को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।

फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए आईपीएल 2026 के लिए नीलामी में हिस्सा न लेने का फैसला साझा किया। उन्होंने लिखा कि आईपीएल में कई अविस्मरणीय सीजन के बाद मैंने तय किया है कि इस साल नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दूंगा। यह एक बड़ा फैसला है। इस लीग ने मुझे जो कुछ भी दिया, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।

मैक्सवेल ने आगे अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आईपीएल ने उन्हें क्रिकेटर और इंसान दोनों के रूप में आकार दिया। उन्होंने लिखा कि उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के साथ खेलने, शानदार फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने और जुनूनी फैंस के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला। भारत की यादें, चुनौतियां और यहाँ की ऊर्जा हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा “इतने सालों में मुझे सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। उम्मीद है कि जल्द फिर मिलेंगे। चीयर्स, मैक्सी।”

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल रिकॉर्ड

विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ग्लेन मैक्सवेल को पिछली बार पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले, लेकिन अपनी ख्याति के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस सीजन में उन्होंने केवल 48 रन बनाए और 4 विकेट हासिल किए। इसके बावजूद मैक्सवेल का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। अब तक उन्होंने कुल 141 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 18 अर्धशतक और 2819 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 41 विकेट भी अपने नाम किए हैं, जो उन्हें लीग के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिनाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का देख लीजिए पूरा शेड्यूल, जानिए कब-किससे होगी भिड़ंत और क्या इस बार होगी वापसी?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Chennai Super Kings नई उम्मीदों के साथ मैदान में उतरेगी। पिछले सीजन यानी IPL 2025 में टीम...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵