back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गौतम गंभीर की बोलती बंद! हर्षित राणा पर हुई ट्रोलिंग, फैंस बोले- ‘ये नया ग्रेग चैपल, टीम इंडिया को बर्बाद…’

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच मेलबर्न में खेला गया। इस मैच में हर्षित राणा को शिवम दुबे से ऊपर बल्लेबाजी पर भेजने के निर्णय के कारण गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबले में कंगारु टीम ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पहले 10 ओवरों में कारगर साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों की धीमी शुरुआत रही है। 20 ओवरो में भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को 126 रन का टारगेट दिया है। 

दोनों टीम के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 रोमांचक मुकाबला जारी है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत द्वारा दिए गए 126 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में 6 विकेट पर हासिल कर लिया। टीम की आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों को दबाव में रखा और रोमांचक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में समाप्त हुआ।

टीम ने 5 विकेट सिर्फ 49 रन पर खो दिए


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मैच एकतरफा होता जा रही है। इस मुकाबले में ऑस्‍ट्रेलिया आसानी से जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गई है। भारतीय टीम ने 5 विकेट सिर्फ 49 रन पर खो दिए, लेकिन अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही। सबसे बड़ी चर्चा हर्षित राणा की रही, जिन्हें सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया।

भारत का बल्लेबाजी क्रम पिछले साल से स्थिर

 

भारत का बल्लेबाजी क्रम पिछले साल से स्थिर था, लेकिन हर्षित राणा को सातवें नंबर पर भेजकर गौतम गंभीर ने आलोचनाओं को न्योता दिया। शिवम दुबे बेंच पर बैठ गए, और सोशल मीडिया पर गंभीर को नया ग्रेग चैपल तक कहकर चर्चा छिड़ गई है।

हेड कोच गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल


सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के चयन को लेकर हंगामा मचा हुआ है। एक फैन ने लिखा कि अर्शदीप को बाहर बैठाकर हर्षित राणा को मौका देना पक्षपात है। वहीं, एक अन्य ने सवाल उठाया कि गौतम गंभीर का हर्षित राणा से क्या लगाव है।

भारतीय टीम में हर्षित राणा को शिवम दुबे से पहले बैटिंग पर भेजने का फैसला सोशल मीडिया पर आलोचना का केंद्र बन गया है। फैंस ने चयन पर बड़े सवाल उठाए और टीम मैनेजमेंट के पक्षपात और रणनीति पर चर्चा तेज कर दी है।

गौतम गंभीर के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को सोशल मीडिया पर बेवकूफी भरा फैसला बताया जा रहा है। एक यूज़र ने कहा कि गंभीर धीरे-धीरे ग्रेग चैपल बनते जा रहे हैं, जिनका लक्ष्य भारतीय क्रिकेट को नुकसान पहुंचाना है। आलोचना और विवाद तेज़ी से फैल रहा है।

सोशल मीडिया पर हर्षित राणा को शिवम दुबे से ऊपर बल्लेबाजी पर भेजने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रियाएँ आई हैं। एक यूज़र ने कहा कि उम्मीद है कि गंभीर को जल्द बर्खास्त किया जाएगा। चयन और रणनीति को लेकर आलोचना और विवाद लगातार बढ़ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...