back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गौतम गंभीर ने ब्रेंडन मैकुलम से मांगी माफी, जानिए 12 साल पहले अपनी टीम के इस खिलाड़ी के साथ क्या कर दिया था?

Gambhir Apologised Brendon McCullum: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज एवं सांसद गौतम गंभीर बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल मैचों में उनका एग्रेशन और लड़ाइयां सुर्खियां में रहीं हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज एवं सांसद गौतम गंभीर बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल मैचों में उनका एग्रेशन और लड़ाइयां सुर्खियां में रहीं हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान एवं इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम से माफी मांग रहे। दरअसल, गौतम ने यह माफी 12 साल पुराने एक वाकये को याद करके मांगी है। गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल 2012 का खिताब जीता था, उस वक्त का यह मामला है।

क्यों गंभीर को मांगनी पड़ी माफी?

2012 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने सबसे खतरनाक टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराने की चुनौती थी। उस फाइनल मुकाबले में केकेआर को लक्ष्मीपति बालाजी की इंजरी के कारण फोर्स चेंज करना पड़ा था। मैकुलम उस समय केकेआर टीम का हिस्सा थे। गंभीर को मजबूरन बालाजी की जगह ब्रेट ली को लाना पड़ा था। उस वक्त ऐसा नियम था कि चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं तो टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए मैकुलम को बाहर कर दिया था। मनविंदर बिसला ने गंभीर के साथ पारी की शुरुआत की थी।

पूरी टीम के सामने गंभीर ने मांगी माफी?

गंभीर ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी टीम के सामने मैकुलम से माफी मांगी थी। वह बोले-मैंने फाइनल मुकाबले से चेपॉक जाने से पहले पूरी टीम के सामने ब्रेंडन मैकुलम को सॉरी कहा था। कहा था-आई एम रियली रियली सॉरी कि मुझे आपको ड्रॉप करना पड़ा। इसका कारण आपका परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि हमारा कॉम्बिनेशन है।

माफी मांगने में बुराई नहीं होती

गंभीर ने कहा कि कोई ऐसा नहीं करना चाहता है, लेकिन आप में हिम्मत होनी चाहिए। मेरे में हिम्मत थी और मैंने पूरी टीम के सामने माफी मांगी थी। माफी मांगने में बुराई नहीं होती है। इसे लेकर मेरे अंदर अफसोस था कि मैंने सबसे शायद उनसे कम्यूनिकेट नहीं किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में रन बरसने की उम्मीद, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के छठे मुकाबले में Kolkata Knight Riders और Sunrisers Hyderabad (KKR vs SRH) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵