back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

LLC: मैदान में भिड़े गौतम गंभीर और एस श्रीसंत, इस तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

Legends League Cricket: लीजेंड्स लीग क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जॉयंट्स और इंडिया कैपिटल्स में लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में खेला गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। लीजेंड्स लीग क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जॉयंट्स और इंडिया कैपिटल्स में लालाभाई कॉन्ट्रेक्टर स्टेडियम में खेला गया। मैच में इंडिया कैपिटल्स की टीम 12 रनों से जीती। मैच में तीखी नोकझोंक भी दिखी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और एस श्रीसंत में नोकझोंक हुई। वाक्या इंडिया कैपिटल्स की बल्लेबाजी के वक्त दिखा। बल्लेबाजी छोर पर गौतम गंभीर थे। वहीं, गुजरात टीम से दूसरा ओवर श्रीसंत डाल रहे थे। गंभीर ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। उन्होंने अगली गेंद पर भी करारा चौका ठोका। गंभीर द्वारा दो गेंदों पर दो बड़े शॉट लगाने के बाद श्रीसंत परेशान दिखे और गंभीर को घूरने लगे। गंभीर भी पीछे रहने वाले नहीं थे। वह भी श्रीसंत को घूरते नजर आए।

गंभीर की भाषा बर्दाश्त करने लायक नहीं: श्रीसंत

वैसे, मामला अधिक आगे बढ़ने से पहले श्रीसंत गेंदबाजी छोर की ओर बढ़े। जबकि, गंभीर बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने लगे। मैच बाद श्रीसंत ने सोशल मीडिया पर मामले से संबंधित वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सुन सकते हैं कि उनके दिल में पूर्व क्रिकेटरों के लिए काफी सम्मान है। मैदान में मेरी गलती नहीं थी, लेकिन मिस्टर फाइटर यानी गौतम गंभीर ने लाइव मैच में जिस भाषा का प्रयोग किया, वह बर्दाश्त करने योग्य नहीं थी। उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल बात सामने आएगी कि उस दौरान गंभीर ने क्या कहा था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...