नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लंदन में हो रहे प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर की 5वें टेस्ट से पहले लड़ाई हो गई। गंभीर की लड़ाई ओवल के ग्राउंड स्टाफ के साथ हुई जिसमें रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि, बीच-बचाव की नौबत आ गई। 28 जुलाई को मैनचेस्टर से लंदन पहुंची टीम इंडिया मंगलवार को यानी 29 जुलाई को पहला प्रैक्टिस सेशन कर रही थी। कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के हेड कोच प्रैक्टिस की सुविधाओं से खुश नहीं थे ।
गौतम गंभीर की इंग्लैंड में हो गई लड़ाई
31 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। जहां इंग्लैंड सीरीज में भारत अभी 2-1 से पीछे है। इसमें रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में सफल हुई थी। लेकिन, इससे पहले एक बवाल ने हर किसी का ध्यान अपनी और खींच लिया जहां गौतम गंभीर और ओवल के ग्राउंड स्टाफ के बीच हुई लड़ाई से इस सीरीज का माहौल और गहमागहमी हो गया।
गंभीर मेहमान टीम को दी गई सुविधाओं से नाखुश
गंभीर कथित तौर पर मेहमान टीम को दी गई सुविधाओं से नाखुश थे। जिसके बाद उन्होंने ग्राउंड स्टाफ से बातचीत की लेकिन बातचीत एक बड़े विवाद में बदल गई और गंभीर को बार-बार ग्राउंड स्टाफ की ओर उंगलियां उठाते और चिल्लाते हुए देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहस के दौरान ओवल के ग्राउंड स्टाफ ने गौतम गंभीर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की धमकी तक दे डाली। जिसके बाद गंभीर और भड़के और उन्होंने चिल्लाकर जवाब दिया, आप जिसे चाहें जाकर रिपोर्ट कर सकते है। लेकिन, आप हमें यह नहीं बता सकते कि हमें क्या करना है। इसके बाद ही माहौल तनावपूर्ण हो गया जिससे, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक और भारतीय सहयोगी स्टाफ के बाकी सदस्यों को दोनों को अलग करना पड़ा।
फोर्टिस ने भारतीय महिला टीम मैच के दौरान भी किया था विवाद
बता दें कि, ये वही क्यूरेटर ली फोर्टिस है जिनसे गौतम गंभीर की बहस हुई है, ली फोर्टिस ने भारतीय महिला टीम के मैच के दौरान भी ड्रामा किया था। इनका मेहमान टीमों के खिलाफ व्यवहार हमेशा से खराब रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से विवाद का मुख्य कारण क्या था, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रैक्टिस के लिए उपलब्ध सुविधाओं, खासकर पिच और नेट एरिया को लेकर टीम मैनेजमेंट खुश नहीं था।
टीम इंडिया के लिए अहम मैच
गौरतलब है कि, इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाला ये मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम माना जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में फिलहाल 1-2 से पीछे है, ऐसे में उसे सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के लिए हर हाल में ये मुकाबला जीतना होगा। अगर मैच ड्रॉ भी होता है तो, टीम इंडिया ये सीरीज हार जाएगी। वहीं अच्छी बात ये है कि, टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लिश टीम के गेंदबाज सिर्फ 2 ही विकेट निकाल सके थे। शुभमन गिल और केएल राहुल ने भी शानदार बैटिंग की थी। राहुल ने 90 रनों का योगदान दिया था, तो शुभमन गिल ने शतक जमाया था। इससे उसे जीत मिली थी।





