Gambhir Hugs Dhoni: धोनी को गंभीर ने गले लगाकर दूर किए शिकवे-गिले; कोहली को भी लगाया था गले, Video Viral

IPL 2024: इस आईपीएल गौतम गंभीर अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। पहले कोहली और अब धोनी से अपने शिकवे-गिले दूर किए हैं। चेहरे पर मुस्कुराहट के गंभीर ने धोनी को मैदान में सबके सामने गले लगाया है।
धोनी और कोहली को गले लगाते गौतम गंभीर।
धोनी और कोहली को गले लगाते गौतम गंभीर। रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शानदार वापसी की है। लगातार दो मैच हारने के बाद टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटी। पांच बार की चैंपियन सीएसके ने कोलकाता को सात विकेट से हराया है। 8 अप्रैल यानी सोमवार को चेपॉक मैदान पर चेन्नई ने पहले बॉलिंग की और कोलकाता को 137/9 पर रोका था। फिर 17.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। इस मैच के बाद फैंस को शानदार नजारा दिखा। मैच समाप्त होने के बाद गौतम गंभीर और एमएस धोनी (Gautam Gambhir Hugs MS Dhoni) एक-दूसरे के गले मिले। इससे पहले गंभीर ने आरसीबी के साथ मैच के बाद विराट कोहली को गले लगाया था। जबकि, गंभीर अक्सर विराट की आलोचना करते हैं।

टीम से धोनी बतौर खिलाड़ी और गंभीर मेंटॉर जुड़े

मैच में धोनी और गंभीर का एक-दूसरे से मिलना स्वभाविक था। इस सीजन में केकेआर के मेंटॉर गंभीर हैं। धोनी कप्तानी से हटने के बाद बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। संभवत: धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। मैच समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब गंभीर और धोनी एक-दूसरे से गले मिले। इसके फोटोज और वीडियो मीडिया वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे फैंस

वीडियो में धोनी पहले केकेआर के खिलाड़ियों से हैंडशेक करते दिख रहे हैं। वह थोड़ी देर बाद गंभीर से मिलते हैं। गंभीर से हाथ मिलाते और धोनी उन्हें गले भी लगाते हैं। फिर दोनों खिलाड़ी मुस्कुराकर आपस में बातचीत करते हैं। धोनी और गंभीर के गले मिलने पर फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं।

2011 वर्ल्ड कप में जीत के हीरो थे धोनी और गंभीर

बता दें धोनी और गंभीर साल 2011 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के हीरो थे। मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में धोनी ने 79 गेंदों पर 91 रनों की नाबाद पारी और गंभीर ने 97 रनों की पारी खेली थी। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 109 रनों की पार्टनरशिप की थी। दोनों का भारत को दूसरी बार वर्ल्ड कप दिलाने में अहम योगदान था। दोनों काफी समय भारतीय टीम में साथ खेले हैं।

धोनी की जमकर तारीफें भी की

गंभीर और धोनी के गले मिलने से फैंस हैरान हैं, क्योंकि गंभीर को धोनी का कट्टर आलोचक माना जाता है। गंभीर जब भी धोनी के बारे में बात करते हैं को वह सिर्फ आलोचना करते हैं, लेकिन सोमवार को मैच से पहले गंभीर ने धोनी की खूब तारीफ की थी।

गंभीर ने KKR को 2 बार IPL ट्रॉफी दिलाई

गंभीर ने साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। साल 2011 की नीलामी में वह केकेआर में शामिल हुए थे। वह सात साल कोलकाता की फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे। गंभीर की कप्तानी में केकेआर दो बार-साल 2012 और साल 2014 में IPL खिताब जीती है। KKR ने गंभीर की कप्तानी में साल 2012 में CSK को पांच विकेट से हराकर IPL खिताब जीता था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in