back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गेल ने कैरेबियाई देशों में कोविड वैक्सीन भेजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने कैरेबियाई देशों में कोरोना वैक्सीन भेजने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। गेल ने एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और यहां के तमाम लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं। इस बड़े कदम को उठाने के लिए हम सभी उनकी तारीफ करते हैं।" बता दें कि गेल से पहले आंद्रे रसेल, जिम्मी एडम्स और दिग्गज विव रिचर्ड्स भी प्रधानमंत्री का आभार जता चुके हैं। गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत में कोरोना की 50 हजार वैक्सीन की खेप जमैका भेजी गई थी। जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कहा था कि मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमें भारत सरकार द्वारा एस्ट्राजेनेका वैक्सीन की 50,000 खुराक की पहली खेप मिली। हम इस बहुत जरूरी समर्थन के लिए सरकार और भारत के लोगों की प्रशंसा करते हैं। आठ मार्च को वैक्सीन मैत्री पहल के तहत मेड इन इंडिया टीके जमैका पहुंच गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत-मलेशिया के बीच ‘इकोनॉमिक कॉरिडोर’ तैयार! PM मोदी ने निवेश और UPI के जरिए बुनी नई कूटनीति

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कुआलालंपुर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...