back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाला मैत्री मैच रद्द

रियो (ब्राजील), 12 मई (आईएएनएस)। ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मैत्री मैच को रद्द कर दिया गया है। इस बारे में ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने बुधवार को जानकारी दी। सीबीएफ के कॉर्डिनेटर जुनिन्हो पॉलिस्ता ने कहा कि 11 जून को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला मैच अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के अनुरोध पर रद्द कर दिया गया है। जुनिन्हो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम इस मैच के लिए सभी आवश्यक सेवाओं के साथ तैयार थे, क्योंकि हम समझ गए थे कि हमें यह मैच पूरा करना है। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन यह मैच कराने के लिए तुरंत तैयार नहीं था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा ने सोमवार को कहा कि दक्षिण अमेरिकी प्रतिद्वंद्वियों को 2022 के विश्व कप क्वालीफायर को फिर से खेलना चाहिए, जिसे पिछले साल सितंबर में साओ पाउलो में अर्जेंटीना द्वारा कथित तौर पर कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के कारण स्थगित कर दिया गया था। जुनिन्हो ने कहा कि सीबीएफ फीफा की अगली अंतर्राष्ट्रीय शेड्यूल के दौरान एक और प्रतिद्वंद्वी से भिड़ने की तैयारी कर रहा है। ब्राजील का सामना दो जून को सोल में दक्षिण कोरिया से और चार दिन बाद टोक्यो में जापान से होगा। –आईएएनएस आरजे/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, दिग्गज महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने की संन्यास की घोषणा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी महिला क्रिकेटर एलिसा हीली ने सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। यह...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...