back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम हमले पर पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी! लिखे दो शब्द, पोस्‍ट वायरल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दो शब्द लिखे हैं। मोहम्मद हफीज ने इस घटना को दुखद कहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्‍मू-कश्‍मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की देश दुनिया निंदा कर रहा है। मंगलवार को पहलगाम की घाटी बैसरन में पर्यटकों में आतंकियों ने गोलाबारी कर दी। जिसमें अब तक 26 लोगों ने जान गंवा दी, ज‍बकि 17 से ज्‍यादा लोग घायल हुए है। इस घटना से देश दुखी और आक्रोशित है। फिल्‍मी सितारें, संगीत जगत समेत तमाम राजनीतिक दल और क्रिकेट जगत से जुड़े महान हस्तियां इस हमले पर दुखी है। वह हमले में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त कर रह है।  

यह हमला ऐसे वक्‍त हुआ ज‍ब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउदी अरब के दौरे पर गए थे। हमले के बीच उन्हें इस दौरे को बीच में ही छोड़कर वापस भारत लौटना पड़ा है। इस घटना को लेकर भारतीय खेल जगत की हस्तियों ने भी अपना दुख और आक्रोश व्यस्त किया है। तो वहीं, पाकिस्तान की ओर से किसी भी खिलाड़ी ने इस घटना पर कुछ नहीं कहा। लेकिन अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने सोशल मीडिया पर दो शब्द लिखे हैं, और उनके ये दो शब्द ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गए हैं।

मोहम्मद हफीज ने पहलगाम हमले पर क्‍या लिखा ?


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके मोहम्मद हफीज ने पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया एक्‍स पर दो शब्‍द लिखें है। उनके ये दो शब्‍द वाली पोस्‍ट जमकर वायरल हो रही है। मोहम्मद हफीज ने इस घटना को दुखद और हृदयविदारक बताया है। साथ ही पहलगाम आतंकी हमला हैश टैग का भी इस्तेमाल किया है। हालांकि, मोहम्मद हफीज ने लिखे तो दो ही शब्द हैं, लेकिन ये सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। उनकी इस पोस्‍ट पर कुछ लोग कमेंट भी कर रहे हैं। जहां कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। तो वहीं कुछ उन्‍हें सही ठहरा रहे है। 

आतंकियों के स्केच भी जारी


कश्‍मीर के पहलगाम में हुए इस भीषण आतंकी हमले ने पूरी भारत को झकझोर कर रख दिया है। हमले के बाद सरकार अलर्ट हो गई है, जांच एजेसियां मौके पर पहुंच तमाम बिंदुओं की छानबीन कर रही है। सुरक्षा बल लगातार आतंकियों को खोज रही है। इलाकें में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने आतंकियों के स्केच भी जारी कर दिए गए हैं। हमले वाले इलाकें को सेना ने चारों और से घेर लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकी पकड़ जाएगे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

आर या पार…टीम इंडिया का सेमीफाइनल संकट, अगर मिली हार तो इन 4 खिलाड़ियों के टी20 करियर भी लग सकता है ग्रहण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला होने जा रहा है। भारत...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...