नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । मुंबई के पूर्व कप्तान और पूर्व चयनकर्ता मिलिंद रेगे का 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने इस घटना पर शोक जताया और मिलिंग रेगे के निधन को क्रिकेट जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। मिलिंद रेगे रणजी ट्रॉफी में मुंबई के कप्तान भी रहे।
पहले भी पड़ा था दिल का दौरा
पूर्व क्रिकेटर मिलिंद रेगे के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। कई दिग्गजों ने इस घटना पर शोक जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर को 26 साल की उम्र में भी एक बार दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, उसके बाद वे मैदान पर लौटे थे। और किकेट में अपनी पारी को जारी रखा। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 2 बेटे हैं।
मिलिंद रेगे का का क्रिकेट करियर
पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मिलिंग रेगे टीम इंडिया के लिए तो खेल नही सके, लेकिन उन्होंने फर्स्ट क्लास में जरूर क्रिकेट खेला था। अपने इस क्रिकेट करियर में मिलिंद ने 52 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके थे। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1532 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 67 रन का था। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए मिलिंद ने 126 विकेट चटकाए थे। गेंदबाजी में उनका सबसे बेहतर प्रदर्शन 84 रन देकर 6 विकेट लेना रहा था।
दिग्गजों ने जताया शोक
पूर्व क्रिकेटर मिलिंग रेगे के निधन पर पूर्व क्रिकेटर्स ने शोक जताया है। सचिन ने रेगे को मुंबई के सच्चे क्रिकेटर बताया। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करके लिखा कि “मिलिंद रेगे सर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वह मुंबई के एक सच्चे क्रिकेटर थे जिनका शहर के क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान था। उन्होंने और CCI के अन्य सदस्यों ने मुझमें क्षमता देखी और मुझे CCI के लिए खेलने के लिए कहा, जो, जैसा कि मैं अब पीछे मुड़कर देखता हूं, मेरे करियर में एक ऐतिहासिक क्षण था।”
वहीं भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी इस घटना पर शोक जताया। रवि ने ट्वीट करके लिखा कि “प्रिय मित्र मिलिंद रेगे के निधन के बारे में सुनकर वास्तव में दुख हुआ। मुंबई और टाटा के क्रिकेट में हरफनमौला योगदान के लिए एक सच्चा चैंपियन। सर्वोत्कृष्ट गुरु। राज और परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को आशीर्वाद दो।”





