back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘तू शाम को मिल…’ जब मनोज तिवारी और गौतम गंभीर के बीच होने वाली थी मारपीट, इस पाकिस्तानी ने बीच-बचाव किया

गौतम गंभीर को साथी रहे मनोज तिवारी ने उनपर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि गंभीर ने उनके साथ बदतमीजी की थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोच गौतम गंभीर और क्रिकेटर मनोज तिवारी के आपसी रिश्ते सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। एक गौरतलब बात यह भी है कि दोनों नेता राजनीति में भी एक दूसरे के घुर विरोधी है। गौतम गंभीर बीजेपी के टिकट से पूर्वी दिल्ली के सांसद रह चुके हैं जबकि मनोज तिवारी टीएमसी के नेता है जिन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था। बहरहाल, मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कुछ ऐसे किस्से भी बताए जो अबतक अनसुने हैं।

IPL में दोनों खिलाड़ी आमने सामने आ गए थे

मनोज तिवारी ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि “आईपीएल के एक सीजन के दौरान हम दोनों कोलकाता नाइड राइडर्स के लिए खेल रहे थे। मेरी बैटिंग पोजिशन को लेकर चर्चा चल रही थी। उस दौरान हमारी जमकर बहस हुई। मैं वहां से उठकर चला गया। इस पर गंभीर ने मुझे कहा कि ये रवैया नहीं चलेगा। उन्होंने मुझे गाली गलौज की और कभी क्रिकेट न खेलने देने की धमकी भी दी।” यह मामला इतना बढ़ गया कि अगर उस समय हमारे बॉलिंग कोच वसीम अकरम ने बीच बचाव नहीं किया होता तो माला हाथापाई तक भी पहुंच सकता था। 

मारपीट तक पहुंच गया था मामला

मनोज तिवारी ने यह भी बताया कि साल 2015 में जब रणजी ट्रॉफी का सीजन चल रहा था तो हम दोनों विरोधी टीम में थे। मैं क्रीज पर मौजूद था और गंभीर स्लिप पर फिल्डिंग कर रहे थे। वह वहां से मुझे लगातार गाली दे रहे थे। न जाने उन्हें क्या हुआ कि उन्होंने मुझे कहा कि “शाम को मिल तुझे बताता हूं।” इस पर मैने जवाब दिया कि शाम तक क्या इंतजार करना अभी मार लो। उनकी ओर से लगातार गाली गलौज के बाद मैं भी गुस्से में आ गया था। 

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...