back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘इंग्‍लैंड में खेलना आसान नहीं, बड़े-बड़े स्टार आए और…’ इस भारतीय दिग्‍गज ने शुभमन गिल को दी वॉर्निंग

पूर्व भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को चेतावनी दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । नए टेस्‍ट क्रिकेट के कप्‍तान शुभमन गिन के नेतृत्‍व में टीम इंडिया इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर है। टीम की अगुवाई भारतीय युवा बल्‍लेबाज शुभमन गिल कर रहे है। उन पर इस दौरे के दौरान दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजर रहेगी। इस बीच, पूर्व भारतीय विकेटकीपर और बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले युवा कप्‍तान शुभमन गिल को चेतावनी दी है। 

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुभमन गिल के लिए कप्तान के रूप में पहली जिम्मेदारी और उनका यह विदेश दौरा एक चुनौतीपूर्ण होगा। 25 साल के युवा गिल को रोहित शर्मा और विरोट कोहली के अचानक टेस्ट क्रिकेट से अलग होने के फैसले के बाद भारत का टेस्ट कप्तान चुना गया है। 

‘शेर के मांद में घुसने जा रहे गिल’


दिनेश कार्तिक ने एक स्पोर्ट्स मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि उन्होंने अभी तक यह महसूस किया है कि भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ कप्तान बनने का क्या मतलब है। वह शेर के मांद में घुसने जा रहे हैं। इंग्लैंड में क्रिकेट खेलना आसान नहीं है। कई सुपरस्टार टीमों ने यहां आकर कठिनाइयों का सामना किया है।”

https://x.com/mufaddal_vohra/status/1934654982521041056

हालांकि, कार्तिक का यह भी मानना है कि यह भारत के लिए इंग्लैंड को सीरीज में हराने का अच्छा मौका है क्योंकि उनकी गेंदबाजी आक्रमण ‘बहुत कमजोर’ है। उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड अपनी बल्लेबाजी से भारत पर प्रेशर बनाएगा।

उन्‍होने आगे कहा कि, “इंग्लैंड का गेंदबाजी आक्रमण बहुत कमजोर है। यही एकमात्र सकारात्मक बात है जो मैं देखता हूं, उन्हें बल्लेबाजी के साथ दबाव में डाला जाएगा। जब मैं बल्लेबाजी की बात करता हूं, तो मेरा मतलब है कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी निश्चित रूप से भारतीय टीम पर दबाव बनाएगी। गेंदबाजी अभी भी इंग्लैंड के लिए एक काम प्रगति पर है, और यह भारत के पक्ष में जा सकता है।”

बता दें कि, भारत का इंग्लैंड दौरा जून से अगस्त 2025 तक होगा, जिसमें मैच हेडिंग्ले (लीड्स), एजबेस्टन (बर्मिंघम), लॉर्ड्स (लंदन), ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर), और द ओवल (लंदन) में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 हारने के बाद ये टेस्ट सीरीज भारत की पहली टेस्ट जिम्मेदारी होगी

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम:


शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...